Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 3:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
    जमशेदपुर

    TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 28, 2025Updated:June 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में शनिवार को इलाज के दौरान एक 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। यह घटना अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वार्ड की है जहां हरिशंकर प्रसाद गुप्ता का इलाज चल रहा था।

    परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उनकी जान चली गई। मृतक के नाती प्रियांशु गुप्ता जो मानगो सुंदरबन के निवासी हैं ने बताया कि गुरुवार को उनके नाना का पैर फिसलने से हड्डी टूट गई थी जिसके बाद उन्हें TMH में भर्ती कराया गया था।

    शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी लेकिन बार-बार कहने के बावजूद कोई सीनियर डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया। शनिवार सुबह जब उन्हें उल्टियां हुईं और हालत और बिगड़ गई तब भी कोई प्रभावी इलाज नहीं किया गया, जिसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

    मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। परिजन आक्रोशित हो गए और वॉर्ड के बाहर अफरातफरी मच गई। अस्पताल कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।

    प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और यदि लापरवाही साबित होती है तो संबंधितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Also read: MTMH में नई मैमोग्राफी मशीन का हुआ उद्घाटन

    Also read: कोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल
    Next Article अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, SP क्या बोले… देखें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025
    खेल

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने किया रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ, बोले- यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य

    November 12, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025

    सीएम हेमंत ने किया रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ, बोले- यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य

    November 12, 2025

    झारखंड कैबिनेट : राज्यभर में STEM लैब, चार सितारा होटल, नई सड़कें समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी

    November 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.