Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, SP क्या बोले… देखें
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, SP क्या बोले… देखें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फैक्ट्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro (Manoj Sharma) : बोकारो के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हाल ही में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री और शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में मुख्य सरगना सूरज साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरज साव पहले से फरार था और उसके बैंकेट हॉल में यह अवैध फैक्ट्री चल रही थी। बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि सूरज प्रजापति मुंगेर जेल में बंद था। वह बीटीपीएस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जेल में रहते हुए वह अवैध हथियार बनाने वालों के संपर्क में आया और जेल से छूटने के बाद सूरज साव के साथ मिलकर अवैध गन फैक्ट्री खोल दी। हाल ही में फैक्ट्री चालू हुई थी और पुलिस ने हथियारों के डिस्पैच से पहले छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

    एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में कावेरी मैरेज हॉल से अवैध बियर की केन, विभिन्न ब्रांडों के शराब के स्टिकर और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में बिहार के मुंगेर निवासी प्रवीण कुमार और खगड़िया निवासी केशव कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार सूरज साव और सूरज प्रजापति ने पूछताछ में अपने अपराध स्वीकार किए हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    सुरज साव के खिलाफ पहले से भी दो मामले दर्ज हैं, जबकि सुरज प्रजापति के खिलाफ मुंगेर में एक मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई बोकारो जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर चुकी है और गिरोह की पूरी जड़ें उखाड़ने की योजना बना रही है।

    बोकारो में अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, SP हरविंदर सिंह क्या बोले… देखें pic.twitter.com/vcExH4ddnT

    — Johar Live (@joharliveonweb) June 28, 2025

    Also Read : सिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, घायल वृद्धा को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

    Also Read : एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, CISF ने युवक को दबोचा

    see what SP said... SP क्या बोले... देखें The main kingpin of illegal gun and liquor factory business has been arrested अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार फैक्ट्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
    Next Article नामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.