Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Sep, 2025 ♦ 5:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, तेजस्वी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना
    बिहार

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, तेजस्वी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मांझी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता जीतन राम मांझी ने बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य पर मचे घमासान और विपक्ष के आरोपों पर करारा जवाब दिया है। मांझी ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में 25 से 30 हजार तक बोगस वोटर बनाए गए हैं, और जब इन फर्जी नामों को हटाया जाएगा, तो डर उन लोगों को होगा जो गलत हैं। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर विपक्ष के पास सच है, तो डर क्यों?”

    तेजस्वी पर तंज: कलम नहीं, तलवार बांट रहे

    मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “तेजस्वी कहते हैं कि वे कलम बांट रहे हैं, लेकिन असल में वे तलवार बांट रहे हैं। उनके पिता लालू यादव लाठी में तेल डालने का काम करते थे, तेजस्वी को उनके नक्शे-कदम पर चलना चाहिए।” तेजस्वी की 20 महीने की सत्ता की मांग को खारिज करते हुए मांझी ने कहा कि यह मांग बेबुनियाद है और उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।

    लालू के शासनकाल को बताया जंगलराज

    मांझी ने लालू यादव के शासनकाल को ‘जंगलराज’ करार देते हुए कहा कि बिहार की जनता इसे भलीभांति जानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी आरजेडी के लोग 70% जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं और राज्य में होने वाले अधिकांश अपराध, जैसे बलात्कार और हत्या, में इन्हीं के लोग शामिल हैं। मांझी ने चेतावनी दी कि अगर आरजेडी को 10 महीने भी सत्ता मिली, तो बिहार की स्थिति और खराब हो जाएगी।

    ओवैसी की एनआरसी मांग पर चुप्पी

    एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की बिहार में एनआरसी लागू करने की मांग पर मांझी ने कहा, “उनके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते।”

    चिराग पासवान और एनडीए पर भरोसा

    लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान के ‘स्वाभिमान के साथ समझौते’ वाले बयान पर मांझी ने कहा कि चिराग एनडीए को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। सीट शेयरिंग का फैसला एनडीए नेतृत्व करेगा।

    ममता बनर्जी पर इस्तीफे की मांग

    पश्चिम बंगाल में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना पर मांझी ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

    Also Read : CM नीतीश कुमार ने आम महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन

    targeted Tejashwi and Mamta Banerjee Union Minister Jitan Ram Manjhi's scathing attack on the opposition केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का विपक्ष पर तीखा प्रहार तेजस्वी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM नीतीश कुमार ने आम महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन
    Next Article सावन में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 भक्तों की निःशुल्क कांवर यात्रा

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश कुमार 4 अक्टूबर को जमालपुर में, 2000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

    September 28, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, 4 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय दौरा

    September 28, 2025
    बिहार

    PMCH में फिर लगी आ’ग, शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में भड़की लपटें

    September 28, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया रांची के आशीष सत्यव्रत साहू का जिक्र, क्या बोले… जानिये

    September 28, 2025

    श्री महावीर मंडल के संस्थापक स्व. किशोरी सिंह यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    September 28, 2025

    बिहार भेजी जाती थी बोकारो में बनी अवैध शराब, रेड में छह गिरफ्तार

    September 28, 2025

    फिर से होगी SSC CGL की परीक्षा, कब और क्यों… जानें

    September 28, 2025

    डोरंडा थाना में सांप निकलने से मचा हड़कंप, इंडियन रैट स्नेक को किया गया रेस्क्यू

    September 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.