Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में शक्तिशाली विस्फोटक बरामद
    देश

    जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में शक्तिशाली विस्फोटक बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    श्रीनगर । दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा एक पुल के नीचे रखा शक्तिशाली विस्फोटक का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया जिससे एक बड़ी घटना टल गयी।

    आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विस्फोटक रखे जाने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस ने रविवार की देर रात पुलवामा के तुजन और दलवान गांव में संयुक्त अभियान छेड़ा। लंबे तलाश अभियान के दौरान तुजन में एक पुल के नीचे संदिग्ध वस्तु पर सुरक्षा बलों की नजर पड़ी। पुलवामा को मध्य कश्मीर के बडगाम से जोड़ने वाला यह पुल बहुत महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी नुकसान के विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया। विस्फोटक का समय रहते पता लग जाने से एक बड़ी घटना टल गयी अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। कोरोना महामारी के कारण गत मार्च से इस मार्ग पर प्रतिबंधित यातायात भी आज ही बहाल किया गया है।

    Crime news Jammu Latest news terrorists
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजरात में सड़क हादसा, पांच की मौत, चार घायल
    Next Article उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के कमांडर की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.