Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के 21 CO पर गिरेगी गाज… जानें क्यों
    ट्रेंडिंग

    बिहार के 21 CO पर गिरेगी गाज… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में दाखिल-खारिज मामलों के समय पर निपटारे में लापरवाही बरतने वाले 21 CO पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि 75 दिनों से अधिक लंबित मामलों पर प्रति केस ₹5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

    ADM को सूची तैयार करने का मिला आदेश

    DM ने इस संबंध में ADM (राजस्व) अनिल कुमार को सभी लंबित मामलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में पटना जिले में कुल 694 मामले ऐसे हैं जो 75 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं। इनमें से संपतचक में 290, दीदारगंज में 118, बिहटा में 68, दानापुर में 44, और फुलवारीशरीफ में 43 मामले प्रमुख हैं। हालांकि, अथमलगोला, खुशरूपुर, मनेर और पंडारक अंचलों में बेहतर कार्यप्रणाली देखने को मिली है। इन इलाकों में कोई भी मामला 75 दिन से अधिक लंबित नहीं है, जिसे DM ने एक अनुकरणीय उदाहरण बताया और इन अंचलों के अधिकारियों की प्रशंसा की।

    सख्त कार्रवाई के संकेत

    DM ने पांच सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मियों की पहचान कर उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिले के 10 सबसे पुराने लंबित वादों की समीक्षा कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश भी जारी किया गया है। जो अधिकारी इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जाएगी।

    वास भूमि बंदोबस्ती पर भी फोकस

    डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत वास भूमि के लिए अब तक 3,226 आवेदन प्राप्त हुए हैं। DM ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 दिनों के भीतर कम से कम 50% आवेदनों का निपटारा करें ताकि भूमिहीनों को समय पर बंदोबस्ती मिल सके।

    प्रशासन की मंशा

    जिला प्रशासन का यह सख्त कदम राजस्व विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जनता को समय पर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में उठाया गया है। जुर्माने की राशि वसूली के लिए कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    Also Read : भारत का स्वदेशी तेजस MK1A फाइटर जेट तैयार, इस माह से शुरू होगी डिलीवरी

    75 days 75 दिन action co DM Tyagarajan SM DM त्यागराजन एसएम entry-exit cases Fine instructions negligence patna Pending Cases review meeting strict stance timely disposal कार्रवाई जुर्माना दाखिल-खारिज मामले निर्देश पटना लंबित मामले लापरवाही सख्त रुख समय पर निपटारा समीक्षा बैठक ₹5000
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेदा नहर में डूबा राजू श्रीवास्तव, पुलिस ने शुरू की तलाश
    Next Article UGC NET जून 2025 का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.