Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम बताएं 1.25 लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ
    बिहार

    प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम बताएं 1.25 लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gopalganj : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार बदलाव यात्रा के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में गोपालगंज दौरे के अंतिम दिन उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने बताया कि 2 अक्तूबर 2024 को जन सुराज अभियान एक राजनीतिक पार्टी बन गया, और अब कुछ ही महीनों में यह राज्य का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक करीब 1 करोड़ लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं और हर महीने 3 से 4 लाख लोग 10 रुपये की सदस्यता शुल्क देकर प्राथमिक सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत 20 मई को जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से हुई थी, जिसका उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन और संपूर्ण क्रांति की दिशा में जनता को जागरूक करना है।

    मोदी के बिहार दौरे पर सवाल

    प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को प्रस्तावित बिहार दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “सवाल ये नहीं है कि मोदी जी बिहार आ रहे हैं, सवाल ये है कि क्यों आ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र कारण चुनाव है। उन्होंने पीएम मोदी से दो सवालों के जवाब मांगे :

    1. 2015 में आरा से किए गए 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का क्या हुआ?
    2. BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जो पहले सीमांचल के एक सिख अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज में क्लर्क थे, अब उस कॉलेज के मालिक कैसे बन गए?

    तेजस्वी यादव पर भी निशाना

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी प्रशांत किशोर ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “जब वे नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री थे, तब मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वही व्यक्ति थे, जिन पर अब वे सवाल उठा रहे हैं। इसका मतलब सत्ता में रहते मलाई खा रहे थे और अब विरोध कर रहे हैं।”

    तबादले और नियुक्तियों पर गंभीर आरोप

    राज्य में हाल ही में हुए प्रशासनिक तबादलों और आयोगों में नियुक्तियों पर भी प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इन फैसलों में अब मुख्यमंत्री की मर्जी शामिल नहीं होती। यह सब उनके कुछ करीबी सलाहकारों और सत्ता में बैठे ताकतवर लोगों द्वारा किया जा रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा, “नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति अब ऐसी नहीं रही कि वे निर्णय ले सकें। उनके नाम पर फैसले लिए जा रहे हैं।”

    Also Read : फरार निसार हसन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, वीडियो जारी कर बोला- मेरा एनकाउंटर कर देगी पुलिस

    2 अक्तूबर 2024 2024 Bihar Badlav Yatra Bihar news Bihar Politics central government gopalganj Jan Suraj Jayaprakash Narayan membership campaign October 2 organizational growth people's movement PK Political Party Prashant Kishor press conference public awareness Sitab Diara state government systemic change total revolution केंद्र सरकार गोपालगंज जन आंदोलन जन सुराज जनता जागरूकता जयप्रकाश नारायण पीके प्रशांत किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार बदलाव यात्रा बिहार राजनीति बिहार समाचार राजनीतिक पार्टी राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन संगठन निर्माण सदस्यता अभियान संपूर्ण क्रांति सिताब दियारा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी के इस जेवर दुकान में सेंधमारी… देखें वीडियो
    Next Article डॉ. निभा वर्मा के खिलाफ रामगढ़ थाने में FIR दर्ज, मृतक की पत्नी ने लगाया लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.