Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jun, 2025 ♦ 5:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»JDU के पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह हो गये ‘VIP’
    ट्रेंडिंग

    JDU के पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह हो गये ‘VIP’

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुनील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : नेत्र रोग विशेषज्ञ और JDU के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने VIP (विकासशील इंसान पार्टी) का दामन थाम लिया है। आज यानी शुक्रवार को पटना के होटल मौर्य में आयोजित मिलन समारोह के दौरान VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

    नीतीश की सरकार में सुशासन की छवि खत्म

    डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि करीब 15 साल पहले नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने JDU जॉइन किया था। वे चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महासचिव और प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। लेकिन अब उनका कहना है कि नीतीश कुमार की सरकार में सुशासन की छवि खत्म हो चुकी है।

    JDU पर लगाया आरोप

    उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता और नीतीश कुमार चार-पांच गुटों से घिरे रहते हैं। इसलिए उन्होंने JDU से इस्तीफा देना ही उचित समझा। डॉ. सुनील ने बताया कि हाल ही में उनकी मुलाकात मुकेश सहनी से हुई थी, जब सहनी ने अपनी आंखों का इलाज करवाया। उसी दौरान वे उनके विजन से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “मुकेश सहनी की आंखों में सिर्फ बिहार की चिंता नजर आई। उन्होंने हर मुद्दे पर बिहार के लिए अपना विजन साझा किया। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, इलाज के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर की हालत भी खराब है, लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं।”

    इस मौके पर VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने भी राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कोई ठोस विजन नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर लोग ब्लॉक स्तर के अस्पतालों में इलाज कराने जाते हैं, तो उन्हें जिला अस्पताल भेजा जाता है और फिर वहां से बिना जांच के पटना रेफर कर दिया जाता है। मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं,”।

    सहनी ने किया वादा

    सहनी ने वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो ब्लॉक और जिला अस्पतालों को इतनी सुविधाएं दी जाएंगी कि मरीजों को पटना रेफर करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे डॉक्टरों की एक बड़ी टीम तैयार करेंगे, जो पूरे बिहार में गरीबों का इलाज करेगी। सरकार को “बंद कमरे में चलने वाली” बताते हुए सहनी ने कहा कि ब्यूरोक्रेसी के भरोसे सरकार चल रही है और जनता की आवाज नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार की सरकार बदलेगी और उनकी पार्टी सत्ता में आएगी, जहां VIP का डिप्टी सीएम होगा।

    Also Read : जेल में महिला कैदी की संदिग्ध मौ’त

    Bihar Politics Dr. Sunil Kumar Singh former state spokesperson Hotel Maurya induction ceremony Jdu leaders present Mukesh Sahni Ophthalmologist party membership patna political party switch Vikassheel Insaan Party VIP डॉ. सुनील कुमार सिंह नेता शामिल नेत्र रोग विशेषज्ञ पटना पार्टी सदस्यता पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बिहार राजनीति मिलन समारोह मुकेश सहनी राजनीतिक दल परिवर्तन विकासशील इंसान पार्टी होटल मौर्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में महिला कैदी की संदिग्ध मौ’त
    Next Article गोवा में 10 करोड़ की ‘उल्टी’ के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्यों होती है इतनी महंगी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अमित शाह का बिहार दौरा रद्द, जल्द होगी अगली तिथि की घोषणा

    June 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार ने अति पिछड़ा आयोग का किया गठन… जानें कौन बने अध्यक्ष

    June 7, 2025
    क्राइम

    ओड़िसा के कारोबारी से सिमडेगा में छिनतई, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    June 7, 2025
    Latest Posts

    अमित शाह का बिहार दौरा रद्द, जल्द होगी अगली तिथि की घोषणा

    June 7, 2025

    तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ट्रेफिक DSP ने पहुंचाया घायल को अस्पताल…

    June 7, 2025

    बिहार सरकार ने अति पिछड़ा आयोग का किया गठन… जानें कौन बने अध्यक्ष

    June 7, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ईद-उल-अजहा की दी शुभकामनाएं, बोले “देश में अमन और भाईचारा बना रहे”

    June 7, 2025

    संपत्ति के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा, 130 फीट मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, फिर…

    June 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.