Jamui : जमुई जेल में बंद एक महिला कैदी की आज यानी शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला कैदी की शिनाख्त 60 वर्षीय चंपा देवी के तौर पर की गई है। इस घटना ने जेल में कैदियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। RJD जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जेल और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
तीन दिन पहले लाई गई थी जेल
चंपा देवी सिकंदरा प्रखंड की रहने वाली थीं। चंपा को तीन दिन पहले एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार कर जमुई जेल में रखा गया था। गुरुवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। त्रिवेणी यादव का दावा है कि जेल प्रशासन ने परिजनों को रात में ही उनकी मौत की सूचना दी थी। लेकिन शुक्रवार सुबह उन्हें जीवित बताते हुए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जेल और अस्पताल की मिलीभगत
RJD नेता ने कहा, “यह घटना जेल और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत का नतीजा है। सदर अस्पताल में कोई भी जरूरी सुविधा नहीं है, जिससे यह साफ होता है कि व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।”
Also Read : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी
Also Read : भारत में डेटा सेंटर स्थापित कर सकती है OpenAI, स्टार्टअप्स को मिलेगी उड़ान
Also Read : जमशेदपुर में नशीली दवाओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जब्त किया गया सारा समान..
Also Read : 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नकद और मोबाइल बरामद…
Also Read : बगैर छिले खायें इन छह फलों को, होगा जबरदस्त फायदा