Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपार्टमेंट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर तीन स्थित जाहिद अपार्टमेंट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सोमवार को अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरों ने लाखों के सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अनुमान है कि 3 से 4 लाख रुपये की चोरी हुई है।

    घटना के समय दोनों फ्लैटों में कोई नहीं था, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का पूरा मौका मिला। फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। चोरी का खुलासा तब हुआ जब 301 नंबर फ्लैट में रहने वाली शाहिस्ता, जो टीएमएच अस्पताल में कार्यरत हैं, ड्यूटी से लौटने के बाद घर आईं। उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है और गहने व नकदी गायब हैं।

    सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    अपार्टमेंट में दो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं – एक सुबह और एक शाम की ड्यूटी पर। बावजूद इसके किसी अजनबी के आने-जाने की जानकारी नहीं है। इससे भीतर के किसी व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जबकि हर महीने मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    पुलिस कर रही जांच

    मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद ही सच सामने आएगा। जांच अधिकारी ने भी संकेत दिए हैं कि चोरी अपार्टमेंट के किसी अंदर के व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी

    Also Read : BPSC 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आज से शुरू

    Also Read : देश में कोरोना के 4000 सक्रिय मामले, एक दिन में 178 नए केस दर्ज

    Also Read : शराब पीकर युवती को गोद में बैठाया, फिर… सपा नेता मुखिया यादव का अश्लील VIDEO VIRAL

    apartment security apartment theft Azadnagar burglary incident cash theft flat number 301 flat number 401 flat robbery gold jewellery theft jamshedpur Jharkhand news Mango police station police investigation security system theft worth lakhs Zahid Apartment अपार्टमेंट चोरी अपार्टमेंट सुरक्षा आजादनगर चोरी की वारदात जमशेदपुर जाहिद अपार्टमेंट झारखंड न्यूज नकदी चोरी पुलिस जांच फ्लैट चोरी फ्लैट नंबर 301 फ्लैट नंबर 401 मानगो थाना लाखों की चोरी सुरक्षा व्यवस्था सोने के गहने चोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article4 जून को होने वाले संपूर्ण झारखंड बंद का JPP प्रमुख सूर्य सिंह बेसरा ने किया समर्थन
    Next Article रांची के मोहम्मद अनस ने JEE Advanced 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 42

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.