Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»4 जून को होने वाले संपूर्ण झारखंड बंद का JPP प्रमुख सूर्य सिंह बेसरा ने किया समर्थन
    झारखंड

    4 जून को होने वाले संपूर्ण झारखंड बंद का JPP प्रमुख सूर्य सिंह बेसरा ने किया समर्थन

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर आदिवासी मुद्दों को लेकर उबाल आ गया है। झारखंड पीपुल्स पार्टी (JPP) के प्रमुख और घाटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने आज यानी सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 4 जून को आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत संपूर्ण झारखंड बंद का खुला समर्थन किया है। उन्होंने झारखंड सरकार पर आदिवासी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

    बेसरा ने कहा…

    बेसरा ने कहा कि राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्रों (2014, 2019, 2024) में आदिवासी और मूलवासी समुदायों के मुद्दों के समाधान का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने विशेष रूप से रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर बन रहे फ्लाईओवर को लेकर सरकार की आलोचना की और कहा कि यह आदिवासियों की धार्मिक भावनाओं के साथ सीधा विश्वासघात है।

    आदिवासी स्थलों को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं

    बेसरा ने यह भी कहा कि सिरमटोली ही नहीं, बल्कि बोकारो के ललपनिया में लुगूबुरु घंटाबाड़ी और गिरिडीह स्थित मारांगबुरु पारसनाथ जैसे अन्य आदिवासी धार्मिक स्थलों को लेकर भी सरकार संवेदनशील नहीं है। उन्होंने पेसा कानून की नियमावली को लागू करने, स्थानीय नीति, नियोजन नीति और आरक्षण नीति पर सरकार की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाया।

    सरकार को चेताने की अपील

    बेसरा ने कहा, “झारखंड सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर खुद को आदिवासी विरोधी साबित कर रही है। यह अब केवल आंदोलन नहीं, जन संघर्ष का रूप ले चुका है।” पूर्व विधायक ने राज्य की चार करोड़ जनता से 4 जून को बंद को सफल बनाने और सरकार को चेताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे राज्य को एकजुट होकर सरकार को जवाब देना चाहिए।

    Also Read : राहुल गांधी पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट, गैर-जमानती वारंट को रद्द करने की उठाई मांग

    आदिवासी बचाओ मोर्चा आदिवासी मुद्दे आदिवासी विरोध घाटशिला झारखंड झारखंड आंदोलन झारखंड पीपुल्स पार्टी झारखंड बंद झारखंड सरकार प्रेस विज्ञप्ति बंद का समर्थन राजनीति सूर्य सिंह बेसरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमृ’त सरकारी कर्मियों के NPS खाते से राशि निकासी को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन
    Next Article अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जमशेदपुर

    साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची पुरुलिया से बरामद, दंपति गिरफ्तार

    June 10, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026
    Latest Posts

    साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची पुरुलिया से बरामद, दंपति गिरफ्तार

    June 10, 2026

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    June 10, 2026

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.