Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»राजीव शुक्ला जुलाई से संभाल सकते हैं BCCI की कमान
    खेल-सिनेमा

    राजीव शुक्ला जुलाई से संभाल सकते हैं BCCI की कमान

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BCCI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने की संभावना है। मौजूदा उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को जुलाई में बोर्ड का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

    रोजर बिन्नी जल्द होंगे 70 वर्ष के

    दरअसल, BCCI के वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे। BCCI के संविधान के अनुसार 70 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद पद पर बने रहना संभव नहीं है। ऐसे में 65 वर्षीय शुक्ला को तीन महीनों के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि सितंबर में होने वाली BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान राजीव शुक्ला 66 वर्ष के हो जाएंगे और तब वह पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ सकते हैं।

    बिन्नी के कार्यकाल में WPL की शुरुआत

    रोजर बिन्नी ने अक्टूबर 2022 में BCCI के 36वें अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली की जगह ली थी। बिन्नी के कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट को कई अहम उपलब्धियां मिलीं। भारत ने उनके नेतृत्व में ICC T20 विश्व कप 2024 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। इसके अलावा, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत भी उन्हीं के कार्यकाल में हुई। घरेलू क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों के वेतन में वृद्धि की गई और सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने के लिए प्रेरित किया गया।

    1983 की विश्व कप टीम के थे सदस्य

    रोजर बिन्नी 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। एक ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले हैं। 1983 विश्व कप में बिन्नी 18 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। अब देखना होगा कि राजीव शुक्ला अस्थायी जिम्मेदारी को कैसे संभालते हैं और क्या वे सितंबर में स्थायी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरेंगे।

    Also Read : पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना भारत पहुंचे, तीन दिवसीय दौरे पर

    acting president administrative change ANI BCCI BCCI Vice President BCCI उपाध्यक्ष Cricket Administration Indian cricket July Appointment Rajeev Shukla एएनआई कार्यवाहक अध्यक्ष क्रिकेट प्रशासन जुलाई नियुक्ति प्रशासनिक बदलाव भारतीय क्रिकेट राजीव शुक्ला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजयराम महतो को चाहिये Z श्रेणी की सुरक्षा, पत्र लेकर राज्यपाल से मिले JLKM सचिव
    Next Article चतरा में पुल निर्माण कार्य करा रहे मुंशी का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.