Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»Miss World 2025 : आठ साल बाद सज सकता है भारत के सिर विश्व सुंदरी का ताज!
    ट्रेंडिंग

    Miss World 2025 : आठ साल बाद सज सकता है भारत के सिर विश्व सुंदरी का ताज!

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    2025
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद आज एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रही है। यहां के हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में शाम 6:30 बजे से 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का ग्रैंड फिनाले शुरू होगा। भारत की ओर से राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं और उन्होंने टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है।

    नंदिनी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। कोटा में उनके परिवार और शुभचिंतक जीत की दुआएं कर रहे हैं। अगर नंदिनी विजेता बनती हैं, तो आठ साल बाद एक बार फिर भारत के सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजेगा।

    बचपन से देखा था मिस वर्ल्ड बनने का सपना

    नंदिनी गुप्ता ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 10 साल की उम्र में ही मिस वर्ल्ड बनने का सपना देखा था, तभी से उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। नंदिनी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बीते दो सालों से लगातार मेहनत की है। हाल के तीन महीनों में उन्होंने मुंबई में फिटनेस, वॉइस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों की गहन तैयारी की।

    2025

    कोटा की बेटी

    नंदिनी का जन्म साल 2003 में राजस्थान के कोटा शहर में हुआ। उन्होंने सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ली और 14 साल की उम्र में मुंबई चली गईं। वहां उन्होंने लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान और व्यापारी हैं, जबकि मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन का नाम अनन्या है।

    मिस राजस्थान और मिस इंडिया रह चुकी हैं

    नंदिनी ने पहले मिस राजस्थान का खिताब जीता और फिर साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया बनीं। उसी के बाद यह तय हुआ कि वे मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दुनिया के 40 देशों की 120 प्रतिभागियों में से टॉप-4 में पहुंचना नंदिनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

    2025

    भारत के लिए सुनहरा मौका

    आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। दुनियाभर की निगाहें हैदराबाद पर टिकी हैं। नंदिनी गुप्ता अब विश्व सुंदरी बनने से बस एक कदम दूर हैं। उनका परिवार भी हैदराबाद पहुंच चुका है। पूरे देश को उम्मीद है कि नंदिनी आज मिस वर्ल्ड का ताज भारत लेकर आएंगी।

    Also Read : होमगार्ड के 1614 पदों पर निकली बंपर Vacancy, इस दिन से आवेदन शुरू

    Beauty Pageant Fashion Event Glamour grand finale historic event Hitech Exhibition Center Hyderabad India international competition Kota Miss World 2025 Miss World Top 4 Nandini Gupta Rajasthan Telangana अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ऐतिहासिक आयोजन कोटा ग्रैंड फिनाले ग्लैमर तेलंगाना नंदिनी गुप्ता फैशन इवेंट ब्यूटी पेजेंट भारत मिस वर्ल्ड 2025 मिस वर्ल्ड टॉप 4 राजस्थान हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर हैदराबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के 14 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, जारी की गई अधिसूचना
    Next Article बांका में मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर लावारिस श’व मिला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.