Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jul, 2025 ♦ 3:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»लिवर कैंसर के बढ़ रहे हैं भारत में मामले, जानिए इसके पांच प्रमुख कारण…
    देश

    लिवर कैंसर के बढ़ रहे हैं भारत में मामले, जानिए इसके पांच प्रमुख कारण…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। यह खबर सामने आने के बाद उनके फैन्स और टेलीविजन जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है। लिवर कैंसर, जिसे मेडिकल भाषा में हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा (HCC) कहा जाता है, दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह बीमारी कैंसर से होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में शामिल है।

    भारत में लिवर कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है और विशेषज्ञ इसके पीछे कई अहम कारणों को जिम्मेदार मानते हैं। लिवर फाउंडेशन द्वारा 2025 में प्रकाशित एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि लिवर कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे पांच प्रमुख कारण हैं:

    1.हेपेटाइटिस बी और सी का संक्रम

    लिवर कैंसर की सबसे आम वजहों में से एक है क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी वायरस का संक्रमण। ये वायरस लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और लंबे समय तक बिना इलाज के रहने पर सिरोसिस और अंततः कैंसर का कारण बन सकते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि हेपेटाइटिस बी सिरोसिस के बिना भी सीधे लिवर कैंसर का कारण बन सकता है। भारत में इसके बढ़ते मामलों के पीछे असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित इंजेक्शन, और अस्वच्छ टैटू या पियर्सिंग प्रक्रियाएं प्रमुख कारण हैं।

    2.अत्यधिक शराब का सेवन

    लंबे समय तक नियमित रूप से शराब पीना लिवर को नुकसान पहुंचाता है। मेदांता अस्पताल के लिवर एक्सपर्ट डॉ. ए.एस. सोइन बताते हैं कि शराब के कारण अल्कोहोलिक फैटी लिवर की स्थिति बनती है, जो धीरे-धीरे सिरोसिस और फिर कैंसर का रूप ले सकती है।

    3.मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज

    मोटापा और डायबिटीज टाइप-2 भी लिवर कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं। नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) मोटापे से जुड़ी बीमारी है, जो समय के साथ सिरोसिस और फिर कैंसर में तब्दील हो सकती है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोटापे की दर में 15% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे लिवर कैंसर के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है।

    4.एफ्लैटॉक्सिन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन

    एफ्लैटॉक्सिन एक जहरीला पदार्थ है जो फफूंद से पैदा होता है और अनाज, मूंगफली, मक्का जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जा सकता है। 2025 में लिवर फाउंडेशन की एक स्टडी के मुताबिक, ग्रामीण भारत में जहां अनाज सही ढंग से स्टोर नहीं किया जाता, वहां एफ्लैटॉक्सिन के चलते लिवर कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

    5.जेनेटिक कारण और औद्योगिक रसायन

    कुछ लोगों में लिवर कैंसर का खतरा आनुवंशिक होता है। अगर परिवार में लिवर संबंधित बीमारियों का इतिहास है, तो जोखिम और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, हेमोक्रोमैटोसिस और विल्सन डिजीज जैसी दुर्लभ आनुवंशिक बीमारियां भी लिवकैंसर की वजह बन सकती हैं। वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों में रसायनों के संपर्क में आना भी एक और महत्वपूर्ण जोखिम कारक है।

    Also read: अब बिना अनुमति नहीं कर सकेंगे रेलवे स्टेशन पर वीडियो शूटिंग, सख्त निर्देश जारी

    Also read: जमशेदपुर पुलिस ने चेन छिनतई मामले का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    Cancer dipika kakkar liver cancer News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद आजसू कार्यालय आगजनी कांड : दो आरोपियों को HC से मिली जमानत
    Next Article धनबाद से कई स्पेशल ट्रेनें जल्द शुरू, राजधानी ट्रेनों में जुड़ेंगे एक्स्ट्रा कोच

    Related Posts

    देश

    12 घंटे में दूसरी बार डोली हरियाणा की धरती

    July 17, 2025
    देश

    भागलपुर से अयोध्या धाम के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा, 18 जुलाई को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    July 17, 2025
    दिल्ली की खबरें

    इंदौर बना फिर एक बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति ने दिए पुरस्कार

    July 17, 2025
    Latest Posts

    बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की निकली बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2025

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की टीम ने घर जैसा माहौल दिया: स्वाति शर्मा…

    July 17, 2025

    बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौ’त

    July 17, 2025

    ओरमांझी में नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त

    July 17, 2025

    पारस अस्पताल में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की ह’त्या दुर्भाग्यपूर्ण, होगी जांच : विजय सिन्हा

    July 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.