Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारत-नेपाल सीमा पर दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, मोबाइल में मिला 50 से अधिक भारत-विरोधी वीडियो
    ट्रेंडिंग

    भारत-नेपाल सीमा पर दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, मोबाइल में मिला 50 से अधिक भारत-विरोधी वीडियो

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चीनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Madhubani : मधुबनी जिला में 48वीं एसएसबी बटालियन ने दो चीनी नागरिकों को भारत की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह गिराफ्तारी पिपरौन-जटही अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के पिलर संख्या 284/35 के पास पकड़ा गया है.

    पहले व्यक्ति की पहचान

    गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक का नाम वू हेलोंग (38 वर्ष) है, जो चीन के लियाओनिंग प्रांत के डालियान शहर का निवासी है. उसके पासपोर्ट नंबर EL9961400 है. वू हेलोंग 14 मार्च को टूरिस्ट वीजा पर नेपाल के काठमांडू पहुंचा था, जिसका वैधता 11 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी गई है. वह काठमांडू, पोखरा और जनकपुर घूमने के बाद “मिथिला चिरायु” होटल में रुका था. पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले चीन में रेस्टोरेंट चलाता था, लेकिन दो साल पहले उसका व्यवसाय बंद हो गया. अब वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपनी आमदनी करता है और इसके लिए अलीबाबा से 10,000 युवान प्राप्त कर चुका है. वह टिकटॉक और वीचैट जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाता है.

    दूसरे व्यक्ति का नाम शेंग जुन योंग है, जो 27 फरवरी को शंघाई से नेपाल आया था. उसके पास भी टूरिस्ट वीजा था, जिसकी वैधता 26 जून 2025 तक बढ़ाई गई है. वह इससे पहले मार्च 2024 से मई 2024 तक नेपाल घूम चुका है और इस बार अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने नेपाल आया था.

    भारत-विरोधी समर्थक वीडियो मिला

    जांच के दौरान वू हेलोंग के मोबाइल से 50 से अधिक भारत-विरोधी और खालिस्तान समर्थक वीडियो मिले हैं, जिन्हें उसने 7 मई के बाद इंटरनेट से डाउनलोड किया था. हालांकि, अब तक यह प्रमाणित नहीं हो सका है कि उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं. वू ने बताया कि वह भविष्य में इन वीडियो को पोस्ट करके अपने व्यू और फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता था.

    भारत-नेपाल सीमा पर जवान हैं चौकस

    दोनों गिरफ्तार चीनी नागरिकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना को सौंप दिया गया है. 48 SSB बटालियन के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने मीडिया को बताया कि उनकी टीम भारत-नेपाल सीमा पर पूरी सतर्कता से निगरानी कर रही है और जवान चौकस हैं. साथ ही, चीनी नागरिकों से बातचीत और जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भी बुलाई जा रही है.

    Also Read : मजदूरी करने निकले अधेड़ की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी

    Madhubani more than 50 anti-India videos found in their mobile Two Chinese citizens arrested on India-Nepal border भारत-नेपाल सीमा पर दो चीनी नागरिक गिरफ्तार मधुबनी मोबाइल में मिला 50 से अधिक भारत-विरोधी वीडियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा के गांवों में हाथी का कहर, तीन घर पूरी तरह ध्वस्त
    Next Article रामगढ़ में पहली बार हाईटेक ड्रोन से जंगली हाथियों पर रखी जाएगी पैनी नजर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.