Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jul, 2025 ♦ 3:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के इन जिलों में अगले दो दिन तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में अगले दो दिन तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है. राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं और मेघ गर्जन की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मई महीने में ऐसा मौसम कई सालों बाद देखने को मिल रहा है.

    दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के कई हिस्सों के लिए 29 और 30 मई को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने 29 मई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. वहीं, 30 मई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

    31 मई तक मौसम रहेगा सुहावना

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव 29 मई तक झारखंड में बना रहेगा. इस दौरान दोपहर से रात तक तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और गैर-जरूरी कामों के लिए घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. इस कारण 31 मई तक राज्य में मौसम ठंडा और सुहावना बना रहेगा.

    तापमान में गिरावट

    राज्य में प्री-मॉनसून गतिविधियों की शुरुआत हो चुकी है. इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रांची, जमशेदपुर, लातेहार सहित कई जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष मॉनसून सामान्य समय से पहले, यानी 1 जून से करीब एक सप्ताह पूर्व झारखंड पहुंच सकता है.

    Also Read : BREAKING : पलामू मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मा’र गिराया, आधा दर्जन नक्सलियों को गो’ली लगने की सूचना

    Clouds heat relief jharkhand Jharkhand news Jharkhand rain May weather rainfall ranchi Ranchi weather strong winds temperature drop Thunderstorm weather news weather update गर्मी से राहत झारखंड झारखंड न्यूज झारखंड बारिश तापमान गिरावट तेज हवाएं बादल बारिश मई मौसम मेघ गर्जन मौसम अपडेट मौसम समाचार रांची रांची मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : पलामू मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मा’र गिराया, आधा दर्जन नक्सलियों को गो’ली लगने की सूचना
    Next Article भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलामी देगी कांग्रेस, कब और कैसे… जानिए

    Related Posts

    झारखंड

    पहाड़ी मंदिर में हुई श्रावण सोमवारी पर भव्य संध्या महाआरती, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा परिसर

    July 14, 2025
    झारखंड

    राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार

    July 14, 2025
    झारखंड

    फोवा के महोत्सव में विशाखा वर्मा बनी सावन क्वीन

    July 14, 2025
    Latest Posts

    पहाड़ी मंदिर में हुई श्रावण सोमवारी पर भव्य संध्या महाआरती, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा परिसर

    July 14, 2025

    राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार

    July 14, 2025

    फोवा के महोत्सव में विशाखा वर्मा बनी सावन क्वीन

    July 14, 2025

    डीसी अजय नाथ झा ने खेत में ही कर दिया किसानों की समस्या का समाधान

    July 14, 2025

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.