Joharlive Team
रांची: आज के दौर में महिलाएं अपने को कहीं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। शहर से लेकर सफर तक कहीं भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। आये दिन महिलाओं के साथ छेड़डाड़ जैसी घटनाएं सुर्खियों में रहती है। ऐसी ही एक घटना सामने आई दिल्ली-रांची एक्सप्रेस में एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।युवती की शिकायत के मुताबिक, उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को यात्रा टिकट परीक्षक ने अंजाम दिया है। इससे रेलवे महकमे में भी हड़कंप मच गया है। छेड़छाड़ पीड़िता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल को दी। वहीं, प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रेन और टीटीई रांची डिविजन के हैं। इसके बाद रांची डिवीजन के डीआरएम ने जांच का आदेश जारी कर दिया है। वहीं मामले पर कार्रवाई करते हुये रांची डीआरएम ने टीटीई को सस्पेंड कर दिया।
पीड़ित युवती का कहना है कि वह दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के कोच-9 में सफर कर रही थी। इस दौरान टीटीई और पेंट्री कार वालों ने आइसक्रीम में नशीली चीज खिलाकर उसके साथ छेड़खानी की। होश में आने पर महिला को अपने साथ छेड़छाड़ होने की बात पता चली। इसके बाद महिला ने ट्वीटर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, पीएमओ, रेल इंडिया, रघुवर दास और झारखंड भाजपा को टैग कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता छात्रा बताई जा रही है।
पीड़िता के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपित रेलवे स्टाफ नशे में था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पैंट्री स्टाफ और टीटीई ने सामूहिक रूप से उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने ऐसी आइसक्रीम खिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आइआइआरसीटीसी ईस्ट जोन का कहना है- श्इस तरह के व्यवहार को लेकर हम महिला से माफी मांगते हैं। युवती की शिकायत के मद्देनजर इस पर कार्रवाई की जा रही है।
रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्स. में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, रांची डीआरएम ने टीटीई को किया सस्पेंड
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरामगढ़: टेलर ने ट्रेकर और बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
