Johar Live Desk : सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब अपने 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को इसी दर से ब्याज देगा। यह ब्याज दर पिछले साल की तरह ही रखी गई है। यह निर्णय 28 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में हुई EPFO की केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में लिया गया था। इसके बाद यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। श्रम मंत्रालय ने EPFO को गुरुवार को सूचना दी कि वह इस दर पर ब्याज जमा कर सकता है। पिछले कुछ वर्षों में ईपीएफ पर ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव रहा है। 2023-24 में यह दर 8.25% थी, जबकि 2022-23 में 8.15% और 2021-22 में यह घटकर 8.1% हो गई थी। 2020-21 में यह 8.5% थी।
Also Read : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल आएंगे जमशेदपुर, सिंहभूम चेंबर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में होंगे शामिल
Also Read : देश में लगातार फैल रहा है कोविड19, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मामले आये सामने…
Also Read : बियर की कीमत से ज्यादा पैसे मांग रहा था होटल मालिक, इस चलते चला दी गोली
Also Read : MGM अस्पताल की शिफ्टिंग में आई तेजी, DC ने लगाई फटकार …