Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में निकाला गया ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, सेना को दिया गया सम्मान
    झारखंड

    जामताड़ा में निकाला गया ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, सेना को दिया गया सम्मान

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तिरंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : देशभक्ति की भावना से सराबोर जामताड़ा शहर में शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यह आयोजन भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम, विशेष रूप से हाल ही में संपन्न “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और देश की संप्रभुता की रक्षा में उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया था. यह विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में आयोजित हुई. यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. वीर कुंवर सिंह चौक से आरंभ होकर यह यात्रा स्टेशन रोड, मां चंचला चौक, बाजार रोड और सुभाष चौक होते हुए समाज कल्याण समिति कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुई.

    हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” से गूंजते जनसैलाब ने शहर को एक उत्सवधर्मी देशभक्ति के रंग में रंग दिया. इस दौरान वीरेंद्र मंडल ने शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. यात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंडल ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के साहस और बलिदान को नमन है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का माकूल जवाब दिया और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय दिया.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए गए इस ऑपरेशन की सराहना की.

    मंडल ने यह भी बताया कि इस यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें सभी वर्गों—महिलाओं, युवाओं, छात्रों और बुजुर्गों—की सक्रिय भागीदारी रही. उन्होंने कहा, “यह आयोजन न केवल सेना के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का माध्यम है, बल्कि राष्ट्र के प्रति एकता, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास भी है.”

    Also Read : CM हेमंत से मिले मेजर जनरल मोगे, डूरंड कप में शामिल होने का दिया Invitation

    Bazar Road Bjp Citizen Participation indian army Jamtara jharkhand Maa Chanchala Chowk Military Honor Nagar Panchayat national sovereignty Nationalism Operation Sindoor Patriotism Samaj Kalyan Samiti Station Road Subhash Chowk Tiranga Yatra valor Veer Kunwar Singh Chowk Virendra Mandal ऑपरेशन सिंदूर जामताड़ा झारखंड तिरंगा यात्रा देश की संप्रभुता देशभक्ति नगर पंचायत नागरिक भागीदारी पराक्रम बाजार रोड भाजपा भारतीय सेना मां चंचला चौक राष्ट्रभक्ति. वीर कुंवर सिंह चौक वीरेंद्र मंडल समाज कल्याण समिति सुभाष चौक सैन्य सम्मान स्टेशन रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहात्मा गांधी सेतु पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौ’त
    Next Article मंईयां सम्मान योजना की राशि अब मिलेगी समय पर…जानिए कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.