Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»चिप्स के पैकेट के चलते चली गयी एक मासमू की जान… जानिये कैसे
    देश

    चिप्स के पैकेट के चलते चली गयी एक मासमू की जान… जानिये कैसे

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में एक 12 वर्षीय छात्र की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दुकानदार ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर न सिर्फ उसकी पिटाई की, बल्कि उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया। इस अपमान से आहत बच्चे ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।

    जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा सातवीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार शाम वह गोसाईबर बाजार स्थित एक दुकान पर चिप्स खरीदने गया था। परिजनों और पुलिस के अनुसार, दुकानदार शुभंकर दीक्षित को कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो बच्चे ने दुकान के बाहर पड़े चिप्स का एक पैकेट उठाया और वहां से चला गया।

    दुकानदार ने बच्चे का पीछा कर उसे पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए सरेआम थप्पड़ मारे और उठक-बैठक करवाई। इसके बाद बच्चे की मां को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने भी उसे डांटा और थप्पड़ मारा। हालांकि बच्चे ने बार-बार कहा कि वह भुगतान करने वाला था और उसने जानबूझकर चोरी नहीं की।

    बच्चा अपनी मां के साथ घर लौट आया और कमरे में बंद हो गया। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो वह अचेत अवस्था में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पास में कीटनाशक की बोतल पड़ी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बच्चे ने लिखा है –

    मां, मैं चोर नहीं हूं। जब मैं इंतजार कर रहा था, तब अंकल दुकान पर नहीं थे। जाते समय मैंने सड़क पर कुरकुरे का पैकेट पड़ा देखा और उठा लिया। मुझे कुरकुरे बहुत पसंद हैं। ये मेरे आखिरी शब्द हैं। कृपया मुझे माफ कर देना।

    फिलहाल पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    Also read: वाराणसी में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार

    Bengal News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेन्नई में 18 जून से होगा हॉकी इंडिया मास्टर्स कप, असुंता लकड़ा ने जताई खुशी
    Next Article अवैध कोयला खदान में घुसा पानी, अंदर फंसे तीन मजदूरों की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.