Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अवैध कोयला खदान में घुसा पानी, अंदर फंसे तीन मजदूरों की मौ’त
    झारखंड

    अवैध कोयला खदान में घुसा पानी, अंदर फंसे तीन मजदूरों की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में खावा नदी किनारे एक अवैध कोयला खदान में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां भारी बारिश के बाद नदी का पानी खदान में घुस गया, जिसमें फंसे तीन मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की शिनाख्त कंडाबेर गांव के प्रमोद साव (45), उमेश कुमार (25) और नौशाद आलम (25) के तौर पर की गई है. इनमें से प्रमोद साव और उमेश कुमार खुद खदान के संचालक बताए जा रहे हैं. घटना केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर और बरियातू की सीमा की है.

    घटना का विवरण

    मिली जानकारी के अनुसार 21 मई की दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई थी. इसी दौरान तीनों मजदूर खदान के भीतर पानी निकालने की मशीन को बाहर निकालने के लिए गए थे. लेकिन तेज बारिश से नदी के पानी को रोकने के लिए बनाया गया मेढ़ टूट गया और पानी सीधे खदान में घुस गया. मजदूर वहीं फंस गए और उनकी मौत हो गई.

    हजारीबाग CO ने कहा कि…

    हजारीबाग CO राम रतन बरनवाल ने मीडिया को बताया कि, “हमें देर शाम में सूचना मिली थी कि खावा नदी में 3 मजदूर बह गए हैं। हम कल सुबह करीब 6:30 बजे यहां पहुंचे तो देखा कि उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। हमने देखा कि यहां एक गड्ढ़ा बना हुआ है और देखकर लगा कि पहले यहां अवैध माइनिंग हुआ करती होगी… हम यहां मशीन मंगवाकर पानी निकाल रहे हैं…”

    #WATCH हजारीबाग, झारखंड: CO राम रतन बरनवाल ने कहा, “हमें देर शाम में सूचना मिली थी कि खावा नदी में 3 मजदूर बह गए हैं. हम कल सुबह करीब 6:30 बजे यहां पहुंचे तो देखा कि उनका कुछ पता नहीं चल रहा है. हमने देखा कि यहां एक गड्ढ़ा बना हुआ है और देखकर लगा कि पहले यहां अवैध माइनिंग हुआ… https://t.co/nhMtD8uGgC pic.twitter.com/dpDmNIpacr

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2025

    परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

    मृतक नौशाद आलम की पत्नी अजमेरी खातून और प्रमोद साव की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि घटना से कुछ ही समय पहले तीनों घर पर खदान जाने की बात कर रहे थे. परिजनों को हादसे की जानकारी शाम चार बजे मिली, जिसके बाद वे खोजबीन के लिए खदान पहुंचे.

    BJP नेता मनीष जयसवाल ने कहा…

    मनीष जयसवाल ने कहा, “… यहां नदी के किनारे कोयले की अवैध माइनिंग की जा रही थी… कल यहां भारी बारिश हुई और घटनास्थल के बगल से बहने वाली नदी का पानी यहां भर गया. 3 लोग एक मशीन निकालने अंदर गए थे लेकिन वहां उनकी जलसमाधी हो गई… यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक उनके शव बरामद नहीं किए गए हैं.”

    #WATCH हजारीबाग, झारखंड: भाजपा नेता मनीष जयसवाल ने कहा, “… यहां नदी के किनारे कोयले की अवैध माइनिंग की जा रही थी… कल यहां भारी बारिश हुई और घटनास्थल के बगल से बहने वाली नदी का पानी यहां भर गया। 3 लोग एक मशीन निकालने अंदर गए थे लेकिन वहां उनकी जलसमाधी हो गई… यह… https://t.co/nhMtD8uGgC pic.twitter.com/yJIDlLY6vr

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2025

    प्रशासन ने मांगी NTPC से मदद

    घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने मीडिया को बताया कि NTPC से मदद लेकर तीन बड़े पंप मंगवाए गए हैं, जिनकी मदद से खदान से पानी निकालने का काम जारी है. केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस क्षेत्र में अवैध खनन की जानकारी नहीं थी. मामले की जांच की जा रही है और अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read : चेन्नई में 18 जून से शुरू होगा हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025, इस दिन तक चलेंगे मुकाबले

    Accident Bariatu coal mining Hazaribagh heavy rainfall Illegal Coal Mine Illegal Mining jharkhand Kandaber village Keradari police station Khawa River mine operators mining accident Naushad Alam Pramod Sahu river water Umesh Kumar worker safety workers' death अवैध कोयला खदान अवैध खनन उमेश कुमार कंडाबेर गांव केरेडारी थाना कोयला खनन खदान संचालक खनन दुर्घटना खावा नदी झारखंड दुर्घटना नदी का पानी नौशाद आलम प्रमोद साव बरियातू भारी बारिश मजदूर सुरक्षा मजदूरों की मौत हजारीबाग हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिप्स के पैकेट के चलते चली गयी एक मासमू की जान… जानिये कैसे
    Next Article कांग्रेस प्रवक्ताओं से मल्लिकार्जुन खरगे की अपील: जाति जनगणना का विषय जनता के बीच ले जाएं

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.