Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 2:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अब आधार और पैन कार्ड से नहीं चलेगा काम, नागरिकता साबित करने के लिए ये दो दस्तावेज़ होंगे मान्य…
    देश

    अब आधार और पैन कार्ड से नहीं चलेगा काम, नागरिकता साबित करने के लिए ये दो दस्तावेज़ होंगे मान्य…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: अगर आप अब तक आधार कार्ड या पैन कार्ड को भारतीय नागरिकता का सबूत मानते आए हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से ऐसे संकेत मिले हैं कि आने वाले समय में इन दोनों दस्तावेज़ों को नागरिकता प्रमाण के तौर पर मान्यता नहीं दी जाएगी। इसका मतलब है कि अब नागरिकता साबित करने के लिए केवल दो दस्तावेज़ ही मान्य होंगे “जन्म प्रमाण पत्र” और “नागरिकता प्रमाण पत्र”।

    आखिर क्यों नहीं मान्य होंगे आधार और पैन कार्ड?

    आधार कार्ड केवल पहचान का एक माध्यम है, जो भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को जारी किया जा सकता है, चाहे वो भारतीय नागरिक हो या विदेशी। इसी तरह, पैन कार्ड आयकर विभाग द्वारा टैक्स संबंधी कार्यों के लिए जारी किया जाता है, न कि नागरिकता के लिए। इसलिए इनका इस्तेमाल नागरिकता प्रमाण के रूप में मान्य नहीं माना जा रहा।

    अब कौन से दस्तावेज़ होंगे जरूरी?

    सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, भारतीय नागरिकता का प्रमाण देने के लिए अब केवल दो दस्तावेज़ मान्य होंगे–

    1. जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate):

    • यह दस्तावेज़ व्यक्ति के भारत में जन्म की पुष्टि करता है।

    • इसे नगर निगम, ग्राम पंचायत या अन्य अधिकृत सरकारी संस्था द्वारा जारी किया जाता है।

    • इसमें जन्म स्थान, तारीख और माता-पिता का नाम शामिल होता है।

    2. नागरिकता प्रमाण पत्र (Citizenship Certificate):

    • यह उन लोगों के लिए ज़रूरी होता है जिन्होंने भारत की नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत नागरिकता प्राप्त की है।

    • यदि कोई व्यक्ति या उसके पूर्वज किसी अन्य देश से आए हैं और उन्होंने भारत की नागरिकता ली है, तो यह प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है।

    आम जनता को क्या करना चाहिए?

    अगर आपके पास ये दस्तावेज़ नहीं हैं, तो जल्द से जल्द बनवा लें। खासकर वे लोग जिनके पास केवल आधार या पैन कार्ड है, उन्हें आने वाले समय में सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट आवेदन या अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में दिक्कत हो सकती है।

    सरकार की यह पहल नागरिकता को लेकर पारदर्शिता और प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए है। आम लोगों को समय रहते अपने दस्तावेज़ दुरुस्त कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

    Also read: एमजीएम अस्पताल: 15 दिन की डेडलाइन खत्म, एक भी विभाग पूरी तरह नहीं हुआ शिफ्ट…

    Bharat News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमजीएम अस्पताल: 15 दिन की डेडलाइन खत्म, एक भी विभाग पूरी तरह नहीं हुआ शिफ्ट…
    Next Article शातिर साइबर अपराधी मुस्ताक अंसारी से मिले 16 लाख 58 हजार कैश, गया जेल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    हरदीप सिंह बरार बने BMW Group India के नए अध्यक्ष और सीईओ

    July 8, 2025
    देश

    ब्राजील पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    July 8, 2025
    ट्रेंडिंग

    असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1

    July 8, 2025
    Latest Posts

    मजबूरी में बेटों से जोतवाया खेत, CM ने लिया संज्ञान

    July 8, 2025

    राज्य सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : अन्नपूर्णा देवी

    July 8, 2025

    पूर्णिया की घटना पर झारखंड के नेताओं में आक्रोश, CM हेमंत से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    July 8, 2025

    घाघर वाटरफॉल में युवक की डूबने से मौ’त

    July 8, 2025

    रेल मंत्री Ashwini Vaishnav के पिता Dau Lal Vaishnav का निधन, एम्स जोधपुर में ली अंतिम सांस

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.