Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के एक और जवान संतोष यादव जम्मू में शहीद
    ट्रेंडिंग

    बिहार के एक और जवान संतोष यादव जम्मू में शहीद

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जम्मू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में बीती देर रात सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी भिठ्ठा निवासी संतोष यादव की शहादत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया है.

    शहीद संतोष यादव सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे. उनके भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि सेना यूनिट की ओर से मंगलवार की सुबह फोन कर इस दुखद घटना की जानकारी दी गई. बताया गया कि सोमवार की रात एक सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना का वाहन खाई में गिर गया, जिसमें संतोष यादव सहित छह जवान सवार थे. सभी जख्मी हुए, लेकिन संतोष की हालत सबसे गंभीर थी. उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

    परिजनों को देर रात 1 बजे हादसे की सूचना देने की कोशिश की गई थी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. मंगलवार सुबह जब सूचना मिली, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया. शहीद की पत्नी साधना कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है. उनकी तीन बेटियां दीक्षा, दिप्ती और इसिका तथा एक चार वर्षीय बेटा लक्ष्म कुमार है.

    मिली जानकारी के अनुसार संतोष यादव तीन महीने पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे. उनके साले की भी तैनाती जम्मू के उसी क्षेत्र में है, जिन्होंने सबसे पहले घरवालों को हादसे की सूचना दी. हादसे को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं. कुछ परिजनों का दावा है कि जवान को गोली लगी थी, जबकि अन्य का कहना है कि यह हादसा वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से हुआ. फिलहाल सेना की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है.

    Also Read : बिहार के 11,801 शिक्षकों का ट्रांसफर

    army accident army news Bhagalpur Bihar deep gorge Ismailpur jammu and kashmir martyrdom martyred soldier military vehicle crash mourning Naugachia Nowshera sector Patriotism Purvi Bhittha Santosh Yadav इस्माइलपुर गहरी खाई जम्मू-कश्मीर देशभक्ति नवगछिया नौशेरा सेक्टर पूर्वी भिठ्ठा बिहार भागलपुर मातम शहादत शहीद सैनिक संतोष यादव सेना न्यूज़ सेना हादसा सैन्य वाहन दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के 11,801 शिक्षकों का ट्रांसफर
    Next Article बोकारो में चोरों का आतंक, दो घरों को बनाया निशाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.