Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2025 ♦ 8:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची की कनिका बनीं UPSC IFS 2024 की टॉपर
    झारखंड

    रांची की कनिका बनीं UPSC IFS 2024 की टॉपर

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 20, 2025Updated:May 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कनिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 (IFS) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें रांची की बेटी और जेवीएम श्यामली की पूर्व छात्रा कनिका अनभ ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर राज्य और शहर का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है.

    कनिका अनभ ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण पैदा किया है. वे वर्ष 2014 में जेवीएम श्यामली, रांची से बायोलॉजी सेक्शन की छात्रा रही हैं और बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से उनके विद्यालय, शहर और पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है.

    परिणाम का विवरण

    UPSC द्वारा जारी सूची के अनुसार इस वर्ष कुल 143 उम्मीदवारों ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में सफलता पाई है. इसमें सामान्य वर्ग से 40, EWS से 19, OBC से 50, SC से 23, और ST वर्ग से 11 उम्मीदवार शामिल हैं. परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी और इंटरव्यू एवं पर्सनालिटी टेस्ट 21 अप्रैल से 2 मई 2025 तक चले. रिजल्ट 19 मई 2025 को घोषित किया गया.

    विद्यालय परिवार में हर्ष

    कनिका की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जेवीएम श्यामली विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है. विद्यालय के प्रिंसिपल समरजीत जना ने मीडिया से कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है. कनिका की मेहनत, लगन और समर्पण आज एक प्रेरणास्पद उपलब्धि के रूप में सामने आई है. वह सभी विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श हैं. हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.” कनिका अनभ की सफलता ने रांची को एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर स्थापित कर दिया है.

    Also Read : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दो होटल सील, 12 लोग हिरासत में

    All India Rank 1 Daughter of Ranchi education Forest Service Result IFS 2024 Indian Forest Service jharkhand JVM Shyamali Kanika Anabh pride of Jharkhand ranchi success story UPSC UPSC Result UPSC topper UPSC टॉपर UPSC परिणाम women empowerment ऑल इंडिया रैंक 1 कनिका अनभ जेवीएम श्यामली झारखंड झारखंड गौरव भारतीय वन सेवा महिला सशक्तिकरण रांची रांची की बेटी शिक्षा सफलता की कहानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दो होटल सील, 12 लोग हिरासत में
    Next Article पत्नी की गो’ली मा’र कर ह’त्या, फरवरी में हुई थी शादी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल बोले- CBI जांच से बचने के लिए हुई ACB की कार्रवाई

    May 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सरकार को लगाया 38 करोड़ का चूना, IAS विनय चौबे व गजेंद्र सिंह भेजे गए जेल

    May 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    14 दिनों की न्यायिक हिरासत में IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह

    May 20, 2025
    Latest Posts

    विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल बोले- CBI जांच से बचने के लिए हुई ACB की कार्रवाई

    May 20, 2025

    झारखंड सरकार को लगाया 38 करोड़ का चूना, IAS विनय चौबे व गजेंद्र सिंह भेजे गए जेल

    May 20, 2025

    14 दिनों की न्यायिक हिरासत में IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह

    May 20, 2025

    जमशेदपुर के मानगो में फिर हुई बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात गायब

    May 20, 2025

    डिमना लेक में डूबे दोनों लड़को के श’व बरामद…

    May 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.