Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बेलगाम बस ने महिला को मा’री टक्कर, फिर…
    ट्रेंडिंग

    बेलगाम बस ने महिला को मा’री टक्कर, फिर…

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में आज यानी सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी. तभी तेज रफ्तार CNG बस ने उन्हें कुचल दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की शिनाख्त गाड़ीखाना निवासी अरुण पासवान की बीवी कलावती देवी (45 वर्षीय) के तौर पर की गई है. घटना दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र स्थित गाड़ीखाना की है.

    मिली जानकारी के अनुसार कलावती दाई का काम करती थी और रोज़ की तरह आज भी काम से लौट रही थीं. तभी दानापुर की ओर से आ रही एक बेलगाम इलेक्ट्रिक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और सड़क पर आगजनी कर जाम लगा दिया. जाम के कारण दानापुर स्टेशन मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. लोगों ने मृतका के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की.

    सूचना मिलते ही खगौल थानेदार कुमार रौशन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की. चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाकर सड़क से जाम हटवाया. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और हादसे के बाद अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. जाम हटने के बाद दानापुर-खगौल मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया.

    Also Read : गलत हलफनामे देना और जनता से तथ्यों को छुपाना – क्या यही है कांग्रेस का “जनप्रतिनिधित्व” : बाबूलाल

    Accident Bihar CNG Bus CNG बस Danapur Gadikhaana Kalawati Devi Khagaul police station patna patna news pedestrian accident Road Accident speeding bus tragedy woman killed कलावती देवी खगौल थाना गाड़ीखाना तेज रफ्तार बस दानापुर दुर्घटना पटना बिहार महिला की मौत सड़क पार सड़क हादसा हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की मतदाता सूची पर एक भी अपील नहीं होना “बड़ी उपलब्धि” : मुख्य चुनाव आयुक्त
    Next Article ट्रेड यूनियनों का राज्यव्यापी अभियान इस दिन से होगा शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.