Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड की मतदाता सूची पर एक भी अपील नहीं होना “बड़ी उपलब्धि” : मुख्य चुनाव आयुक्त
    झारखंड

    झारखंड की मतदाता सूची पर एक भी अपील नहीं होना “बड़ी उपलब्धि” : मुख्य चुनाव आयुक्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में सोमवार को झारखंड के बीएलओ, पर्यवेक्षक, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) और बूथ स्तर स्वयंसेवकों (BLV) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया।

    झारखंड झारखंड झारखंड

    उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद एक भी अपील दायर नहीं हुई है, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं को जागरूक करने की जरूरत पर भी जोर दिया कि यदि उन्हें सूची से कोई आपत्ति है, तो वे जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) और उसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास अपील कर सकते हैं।

    कुमार ने झारखंड भ्रमण के दौरान दशम जलप्रपात की बीएलओ दीदियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जानकारी बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग संविधान और नियमों के तहत चुनाव प्रक्रिया का संचालन करता है। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए कहा कि अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार ईवीएम और वीवीपैट का मिलान किया जा चुका है, लेकिन एक भी गलती नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के मन से ईवीएम को लेकर जो गलतफहमी है, उसे दूर करना जरूरी है।

    कुमार ने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान आयोग सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था बन जाता है, जिसमें 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर एक जैसी प्रक्रिया में मतदान होता है। इस प्रक्रिया में बीएलओ और राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट मिलकर काम करते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में योगाभ्यास, ग्रुप फोटो, और चुनाव विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर सत्र भी आयोजित किए गए। पहले दिन डॉ. शशि शेखर रेड्डी, देव दास दत्ता, चंद किशोर शर्मा और प्रभास दत्ता ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

    इस अवसर पर IIIDEM के महानिदेशक राकेश कुमार वर्मा, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, उप निर्वाचन आयुक्त अजीत कुमार और संजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : चिराग पासवान ने की CM नीतीश कुमार से मुलाकात… जानें क्यों

    BLV DEO Election Training ERO Gyanesh Kumar IIIDEM IIIDEM Training Voter Awareness चुनाव जागरूकता चुनाव प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार झारखंड झारखंड निर्वाचन दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नई दिल्ली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचन आयोग पर्यवेक्षक बीएलओ बूथ स्तर स्वयंसेवक भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान मुख्य चुनाव आयुक्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगलत हलफनामे देना और जनता से तथ्यों को छुपाना – क्या यही है कांग्रेस का “जनप्रतिनिधित्व” : बाबूलाल
    Next Article बेलगाम बस ने महिला को मा’री टक्कर, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.