Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राफेल पहुंचा अंबाला एयरबेस, स्वागत करने पहुंचे सुखोई, वायुसेना ने कहा- गोल्डेन एरो का स्वागत है
    देश

    राफेल पहुंचा अंबाला एयरबेस, स्वागत करने पहुंचे सुखोई, वायुसेना ने कहा- गोल्डेन एरो का स्वागत है

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। फ्रांस से सात हजार किलोमीटर का हवाई सफर तय करके पांच राफेल विमान बुधवार की दोपहर तीन बजे अंबाला एयरबेस पहुंच गए। भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद राफेल विमानों को दो सुखोई 30 एमकेआई ने अपने घेरे में ले लिया और इन्हें अंबाला एयरबेस तक लेकर आए। 

    भारतीय वायु सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इनकी तस्वीरों को भी शेयर किया। वायु सेना ने अपने ट्वीट में लिखा, गोल्डेन एरो का स्वागत है। राफेल विमानों का सुखोई ने स्वागत किया। बता दें कि राफेल विमानों के बेड़े को वायु सेना ने ‘गोल्डेन एरो’ नाम दिया है। 

    सभी विमान एक एरो (तीर) की आकृति बनाते हुए उड़ान भर रहे थे। इनमें पांच राफेल विमान आगे की ओर थे और दो सुखोई विमान पीछे की ओर उड़ान भर रहे थे। राफेल विमानों के अंबाला एयरबेस पर लैंड करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वायुसेना को बधाई दी।

    बता दें कि पांच राफेल विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांस के शहर बोरदु से उड़ान भरी थी। बीच में ये विमान संयुक्त अरब अमीरात के अल धाफरा एयरबेस पर रुके थे। इन विमानों में 30 हजार फुट की ऊंचाई पर हवा में ही ईंधन भरा गया था, इस काम के लिए फ्रांस के टैंकर की मदद ली गई थी। 

    राफेल लड़ाकू विमान भारत के दो दशकों में लड़ाकू विमानों का पहली बड़ी आपूर्ति है और इनसे भारतीय वायु सेना की युद्धक क्षमताओं को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार चीन के साथ सीमा विवाद के चलते इन विमानों को लद्दाख में तैनात किया जा सकता है। 

    Latest news National news Online news Rafel
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराफेल विमानों ने पार किया मुंबई एयरस्पेस, कुछ देर में अंबाला में लैंडिंग
    Next Article राफेल भारतीय सेना के इतिहास में नये युग की शुरुआत: राजनाथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 9 नेताओं की याचिका पर SC ने जारी किया नोटिस, CJI बोले- एक याचिकाकर्ता के आचरण पर भी पूछेंगे सवाल

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलनरत छात्रों, वकीलों, अभिनेताओं का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिये किसने क्या कहा

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका : मंदिर पर गोली चलाने की थी योजना, भारत सरकार ने लिया संज्ञान

    October 15, 2026
    आदिवासी

    दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला के मंच पर दिखे केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, निषादराज गुह की निभाई भूमिका

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्म परिवर्तन के बाद पुराने सामाजिक दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    October 15, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.