Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»जच्चा-बच्चा की मौ’त के बाद अस्पताल सील, डॉक्टर पर गंभीर इल्जाम
    बिहार

    जच्चा-बच्चा की मौ’त के बाद अस्पताल सील, डॉक्टर पर गंभीर इल्जाम

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डॉक्टर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah : बेतिया जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर वार्ड नंबर 07 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. मृतका की पहचान सिगीर बहुवरी गांव निवासी संदीप राम की पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है. परिवार वालों के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर कुछ दलालों ने महिला को फुसलाकर रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बिना डिग्री की डॉक्टर उषा सिंह इलाज कर रही थीं. इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही हुई, जिसके चलते चिंता देवी और उसके अजन्मे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

    अस्पताल में मचा हड़कंप

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और भारी हंगामा किया. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए. स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी ललन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल को सील कर दिया. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है जो अस्पताल की गहन जांच करेगी.

    पहले भी जेल जा चुकी है आरोपी डॉक्टर

    स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि आरोपी झोलाछाप डॉक्टर उषा सिंह पहले भी मेडिकल लापरवाही के एक मामले में जेल जा चुकी हैं. इसके बावजूद वह खुलेआम इलाज कर रही थीं. घटना के बाद से डॉक्टर उषा सिंह फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण ऐसे अवैध अस्पताल फल-फूल रहे हैं, जो लोगों की जान से खेल रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी डॉक्टर को जल्द गिरफ्तार किया जाए और झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त रोक लगाई जाए.

    Also Read : जेएससीए चुनाव: मतदान जारी, दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला

    agents Arjun Nagar Bettiah Bihar Chinta Devi death fake doctor Labor pain Medical Negligence negligence pregnant woman private hospital quack doctor Ramnagar Ramnagar hospital rural healthcare system Sandeep Ram Sigir Bahuwari tragic incident unborn child unqualified doctor Usha Singh Ward No. 07 women's health अर्जुन नगर उषा सिंह गर्भवती महिला गर्भस्थ शिशु ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था चिकित्सा लापरवाही चिंता देवी झोलाछाप डॉक्टर दर्दनाक घटना दलाल निजी अस्पताल प्रसव पीड़ा फर्जी डॉक्टर बिना डिग्री डॉक्टर बिहार बेतिया महिला स्वास्थ्य मौत रामनगर रामनगर अस्पताल लापरवाही वार्ड नंबर 07 संदीप राम सिगीर बहुवरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएससीए चुनाव: मतदान जारी, दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला
    Next Article मंगलसूत्र पहनाते ही दूल्हे ने तोड़ा दम, 15 मिनट की दुल्हन बनी विधवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.