Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM नीतीश ने धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    ट्रेंडिंग

    CM नीतीश ने धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : CM नीतीश कुमार ने आज यानी बुधवार को अपनी धर्मपत्नी दिवंगत मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. राजधानी पटना स्थित कंकड़बाग के मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने दिवंगत पत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद करते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. प्रतिवर्ष की भांति आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में CM के साथ परिवारजन, पार्टी के सहयोगी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने मिलकर मंजू सिन्हा की स्मृतियों को साझा किया और उनके व्यक्तित्व तथा योगदान को याद किया.

    इसके पश्चात CM नीतीश कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा (हरनौत, नालंदा) पहुंचे. जहां कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में भी उन्होंने मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने अपनी माता दिवंगत परमेश्वरी देवी और पिता कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित किए. CM के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. सभी ने एक साथ मौन रखकर दिवंगत मंजू सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

    माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं पिता कविराज स्व. रामलखन… pic.twitter.com/Eu1UTSa0dA

    — IPRD Bihar (@IPRDBihar) May 14, 2025

    ग्रामीणों से संवाद

    गांव प्रवास के दौरान CM नीतीश कुमार ने कल्याण बिगहा के पारंपरिक देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए.

    राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति

    इस श्रद्धांजलि सभा में कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधायक कृष्ण मुरारी शरण (प्रेम मुखिया), विधायक जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह (गांधी जी), पूर्व विधायक ई० सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अरविंद कुमार सिंह (पूर्व महासचिव, बिहार राज्य नागरिक परिषद) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    Also Read : ऑपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल एके भारती के पिता बोले… देखें क्या

    Bihar Bihar Politics Chief Minister condolence meeting death anniversary garlanding Indian politics Kankarbagh late wife Manju Kumari Sinha memorial park Nitish kumar patna tribute कंकड़बाग दिवंगत पत्नी नीतीश कुमार पटना पुण्यतिथि बिहार बिहार राजनीति भारतीय राजनीति मंजू कुमारी सिन्हा माल्यार्पण मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि सभा स्मृति पार्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर पर एयर मार्शल एके भारती के पिता बोले… देखें क्या
    Next Article 10 हजार की रिश्वत लेते सीसीएल का सेफ्टी ऑफिसर रंगे हाथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.