Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»‘चकदा एक्सप्रेस’ फिल्म की रिलीज पर झूलन गोस्वामी ने तोड़ी चुप्पी
    खेल-सिनेमा

    ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिल्म की रिलीज पर झूलन गोस्वामी ने तोड़ी चुप्पी

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झूलन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म चकदा एक्सप्रेस, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जीवन पर आधारित है, पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. हालांकि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बावजूद यह अब तक रिलीज नहीं हो पाई है, जिससे इसकी रिलीज को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

    अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म जीरो 2018 में रिलीज हुई थी. जिसके बाद वह फिल्मों से कुछ समय के लिए दूर हो गई थीं. इसके बाद उन्होंने झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस साइन की जिससे उनके फैंस में भारी उत्साह था. फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी और 2023 के अक्टूबर में इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद थी. लेकिन यह अब तक नहीं हो पाई. फिल्म की रिलीज में हो रही देरी के बाद कई अफवाहें सामने आई हैं कि यह फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है. मिली जानकारी के अनुसिार फिल्म के मेकर्स अब तक इसके लिए एक बेहतर ओटीटी प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं.

    झूलन गोस्वामी ने कहा…

    इस बारे में जब खुद झूलन गोस्वामी से सवाल किया गया. तो उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “मुझे इस फिल्म की रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है. कॉल कर रहे हैं सब, लेकिन मुझे इस पर कोई कमेंट नहीं करना है.” इससे साफ है कि झूलन गोस्वामी भी इस मामले में अनजान हैं.

    फिल्म के रिलीज से पहले इसके बारे में कई सकारात्मक बातें सामने आई थीं. अभिनेता दिव्येंदु भट्टाचार्य ने पहले कहा था कि चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग शानदार तरीके से हुई थी और वह इसके रिलीज के लिए बहुत उत्साहित थे. वहीं फिल्म के एडिटर मानस मित्तल ने बताया था कि मेकर्स का इरादा इसे क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले रिलीज करने का था, लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो पाया है.

    चकदा एक्सप्रेस का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है और इसमें अनुष्का शर्मा के अलावा रेणुका शहाणे, अंशुल चौहान, कौशिक सेन और महेश ठाकुर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. हालांकि, फिल्म की रिलीज में हो रही देरी पर अनुष्का शर्मा ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

    Also Read : सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आ’ग… देखें वीडियो

    Anushka Sharma Anushka Sharma new movie Biopic Bollywood film. Bollywood News Chakda Xpress Chakda Xpress release date cricket biopic Film Release Indian Women's Cricket Team Jhulan Goswami sports drama women's cricket अनुष्का शर्मा अनुष्का शर्मा नई फिल्म क्रिकेट बायोपिक चकदा एक्सप्रेस चकदा एक्सप्रेस रिलीज डेट झूलन गोस्वामी फिल्म रिलीज बायोपिक बॉलीवुड न्यूज बॉलीवुड फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला क्रिकेट स्पोर्ट्स ड्रामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आ’ग… देखें वीडियो
    Next Article मालवाहक वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, रिम्स रेफर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.