Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 11:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : एनडीआरएफ ने बाढ़ से घिरे 3500 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला
    बिहार

    बिहार : एनडीआरएफ ने बाढ़ से घिरे 3500 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2020Updated:July 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार राज्य के 12 जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 21 टीमें बाढ़ आपदा से कुशलता से निपटने के लिए मुस्तैदी से तैनात हैं। पूर्वी चंपारण व गोपालगंज जिले में तटबंध टूटने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने रात में पहुंचकर लोगों के बीच राहत और बचाव कार्य चलाया। पूर्वी चंपारण में गंडक नदी बाढ़ के पानी के दबाव से पूर्वी चंपारण के भवानीपुर गांव के नजदीक नदी तटबंध अचानक टूट गया। तटबंध के टूटते ही भवानीपुर ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से पानी भरने लगा और हजारों लोगों की जान मुसीबत में आ गई।

    मौके को जिला प्रशासन के साथ मिलकर एनडीआरएफ के कार्मिकों ने मुस्तैदी से संभाला। कमान्डेंट विजय सिन्हा के निर्देश पर 9वीं बटालियन एनडीआरएफ की पूर्वी चंपारण में पहले से तैनात दो टीमें बाढ़ प्रभावित इलाके में रात में पहुंचकर बाढ़ बचाव ऑपरेशन चलाया।

    टीम के एक अधिकारी ने बताया कि कमांडेंट विजय सिन्हा एनडीआरएफ टीमों द्वारा देर रात्रि से पूरे दिन चलाए गए रेस्क्यू अपेरशन की मॉनिटरिंग खुद करते रहे। ऑपरेशन के दौरान बच्चों, महिलाओं और वृद्घ व्यक्तियों का खास ध्यान रखा गया।

    कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमों द्वारा पूर्वी चंपारण जिला के संग्रामपुर प्रखण्ड के साथ-साथ गोपालगंज जिला के मांझा और सदर प्रखंड में तथा सारण जिला के पानापुर दियारा क्षेत्र में भी बाढ़ बचाव ऑपरेशन चलाया गया।

    गोपालगंज जिला में गंडक नदी सारण तटबंध टूटने से इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निरीक्षक सुरेश बिलुंग के नेतृत्व में एनडीआरएफ की एक टीम गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांव गंभरिया दियारा और कीरतपुरा में शुक्रवार की रात में ऑपरेशन चलाकर मुसीबत में फंसे 102 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

    उन्होंने बताया कि अब तक एनडीआरएफ की टीमें बिहार के बाढ़ प्रभावित पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सुपौल और सारण जिलों में रेस्क्यू अपेरशन चलाकर मुसीबत में फंसे 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। ऑपेरशन के दौरान एनडीआरएफ के कार्मिक सिविल मेडिकल टीमों को भी बोट की मदद से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाने में मदद कर रही है, जिससे जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया किया जा सके।

    Bihar: NDRF rescues more than 3500 people surrounded by floods
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में ‘बंदी’ के बावजूद नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार
    Next Article जवानों की वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी: मोदी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार वोटर अधिकार यात्रा : राहुल-प्रियंका को मिला तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का साथ

    August 26, 2025
    बिहार

    जिला मत्स्य पदाधिकारी चढ़ा निगरानी विभाग के हत्थे… जानें क्यों

    August 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    हाजत में बंद अभियुक्त की इलाज के दौरान मौ’त, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

    August 25, 2025
    Latest Posts

    552 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने पर मंथन, डीआईजी ने भेजा प्रस्ताव

    August 26, 2025

    पलामू पुलिस के जवान अजय कुमार पांडेय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

    August 26, 2025

    बिहार वोटर अधिकार यात्रा : राहुल-प्रियंका को मिला तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का साथ

    August 26, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    August 26, 2025

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.