Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में ‘बंदी’ के बावजूद नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में ‘बंदी’ के बावजूद नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में कोरोना अब कहर ढाने लगा है। बिहार में कोरोना के भय का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोरोना संक्रमित एक मरीज ने जहां अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली, वहीं कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए भी गांव वाले विरोध कर रहे हैं।

    इधर, विपक्ष इसके लिए जहां सरकार की नकामी बता रहा है, वहीं सत्तापक्ष सरकार का बचाव करती नजर आ रही है। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य की राजधानी पटना में संक्रमितों की संख्या 5 हजार को पार कर चुकी है। वैसे, सरकार संक्रमितों की संख्या कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन कई लोग अभी भी इस महामारी को लेकर सचेत नहीं दिख रहे हैं।

    बिहार सरकार ने राज्यभर में 31 जुलाई तक ‘बंदी’ कर दी है। हालांकि सुबह और शाम कुछ घंटों के लिए छूट दी गई है। इस दौरान घरों से निकले लोग बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

    गौरतलब है कि कई लोग बिना मास्क के भी सड़कों पर निकल रहे हैं। बिहार में मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया है तथा पुलिस द्वारा जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

    अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया, “पांच जुलाई से शुक्रवार तक मास्क नहीं पहनने वाले 94,520 व्यक्तियों से 47 लाख 26 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।”

    इधर, कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों में भय व्याप्त है। पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तीसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने शुक्रवार को अपनी जान दे दी।

    कैमूर जिले के भभुआ थाना में पदस्थापित एक दारोगा की मोहनिया स्थित घर पर कोरोना से मौत हो जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर मोहनिया प्रखंड के रतवारा नदी तट पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में इनके शव को बनारस ले जाना पड़ा।

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में 14 जुलाई को कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां 18,853 थी, वहीं 24 जुलाई को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,511 तक पहुंच गई। पटना में इन 10 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है। पटना में 14 जुलाई को संक्रमितों की संख्या 2,259 थी, जो 24 जुलाई को बढ़कर 5,347 हो गई।

    इधर, राजद और कांग्रेस कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस गंभीर आपदाकाल में भी 4 महीनों से अदृश्य हैं। इस निर्दयी सरकार ने छात्रों, मजदूरों, मरीजों, गरीबों और आम आदमी को मुसीबत के बीच मरने के लिए छोड़ दिया है।”

    इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि सरकार कोरोना को लेकर अब तक काई विशेष व्यवस्था नहीं कर पाई है। प्रदेश में आबादी के अनुपात में 65 हजार डॉक्टरों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत कुल चिकित्सकों की संख्या जोड़ ली जाए तो यह साढ़े छह हजार है, इसी तरह से निजी क्षेत्र में अधिकतम 20 हजार लोग सेवा क्षेत्र में हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की जांच तक नहीं हो रही है।

    भाजपा के प्रवक्ता डॉ़ निखिल आनंद कहते हैं कि विपक्ष ने कोरोना महामारी के दौरान लफ्फाजी भरी जुबानी जुगाली के अलावा कोरोना त्रासदी के दौर में कुछ भी योगदान नहीं दिया है।

    आनंद ने कहा, “इस बात को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता कि केंद्र और राज्य की राजग सरकार के संयुक्त प्रयास से बिहार में जमीनी धरातल पर सकारात्मक बदलाव लाने का बड़ा प्रयास हुआ है। कोरोना और बाढ़ की संयुक्त चुनौती के दौर में जनता के लिए खाद्यान्न, राहत- सुविधा, रोजगार आदि सभी मुहैया कराने में प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है।”

    bihar lockdown corona infected a patient coronavirus covid-19 fear of corona hindi news lockdown number of infected crosses 5 thousand suicide unlock 02
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज मिले 214 कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 7841
    Next Article बिहार : एनडीआरएफ ने बाढ़ से घिरे 3500 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.