Johar Live Desk : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ के पास बदमाशों ने स्टेशनरी दुकान ‘न्यू मंडल स्टोर’ के मालिक चित्तरंजन मंडल को रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी। चित्तरंजन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से TMH अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली उनके कमर और जांघ के बीच लगी है।
पुलिस जांच में पता चला कि तीन बदमाश बाइक से दुकान पर पहुंचे थे। रंगदारी को लेकर चित्तरंजन से बहस के बाद एक बदमाश ने गोली चला दी। घटना के बाद सभी आरोपी सरायकेला की ओर फरार हो गए। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। गोली चलाने का आरोप कुख्यात अपराधी श्रवण महतो और उसके साथियों पर है। यही गिरोह 19 अप्रैल को सीमेंट कारोबारी संजय बर्मन पर भी हमला कर चुका है। 21 दिन बाद दोबारा गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत है।
Also Read : “हम भारत में हैं, हमें कोई नहीं हरा सकता”, कहा – अनुपम खेर
Also Read : टाटानगर से चलने वाली 5 जोड़ी ट्रेनें रद्द, कई का समय भी बदला
Also Read : आज़ाद मलिक पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का शक, ED ने 20 हजार पन्नों के गोपनीय दस्तावेज किये जप्त
Also Read : मोटर पंप निकालने कुएं में उतरे दो लड़के, फिर…
Also Read : भारत-पाक हवाई हमलों के बीच रेलवे अलर्ट पर, कई ट्रेनें रद्द और री-शेड्यूल
Also Read : World Bank के अध्यक्ष अजय बंगा पहुंचे लखनऊ, CM योगी से करेंगे मुलाकात
Also Read : ICAI ने CA फाइनल, इंटरमीडिएट और PQC परीक्षाएं की स्थगित