Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 5:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूर्वोत्तर को मजबूत बनाने से ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति को मिलेगा बढ़ावा: मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्वोत्तर को मजबूत बनाने से ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति को मिलेगा बढ़ावा: मोदी

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Deak

    नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर को भारत के साथ पूर्वी एशिया से व्यापार, पर्यटन और अन्य संपर्क का प्रवेश द्वार बताया और कहा कि पूर्वोत्तर को मजबूत बनाने से ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति को बढ़ावा मिलेगा।

    श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखते हुए कहा कि हमारे पूर्वोत्तर को मजबूत बनाने से ऐक्ट ईस्ट नीति को प्रोत्साहन मिलेगा।

    उन्होंने कहा, “हमारा पूर्वोत्तर, एक तरह से पूर्व एशिया के साथ हमारे प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों और व्यापार, यात्रा और पर्यटन के भविष्य का प्रवेश द्वार है। इसी सोच के साथ, मणिपुर सहित पूरे पूर्वोत्तर में संपर्क से संबंधित बुनियादी ढांचे पर जोर दिया जा रहा है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में सड़क मार्ग, राजमार्ग, वायुमार्ग, जलमार्ग और अन्य आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में पिछले छह वर्ष में हजारों करोड़ों रुपये का निवेश किया गया है। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों की राजधानियों को उत्कृष्ट रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम तेज रफ्तार से चल रहा है। सड़क और रेलमार्ग के अलावा इस क्षेत्र में हवाई संपर्क में भी बहुत महत्वपूर्ण है।

    श्री मोदी ने कहा कि मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना जल संकट को दूर करेगा। उन्होंने कहा, “आज इंफाल सहित मणिपुर के लाखों सहयोगियों के लिए एक बड़ा दिन है, खासकर हमारी बहनों के लिए। लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली मणिपुर की जल आपूर्ति परियोजना से यहां के लोगों का जल संकट कम हो जायेगा।” .

    उन्होंने कहा कि वह मणिपुर की महिलाओं को रक्षाबंधन का उपहार दे रहे हैं। इस परियोजना से ग्रेटर इम्फाल और मणिपुर के 1,700 गांवों को पीने का साफ पानी मिल सकेगा। इससे राज्य के एक लाख परिवारों, खास तौर पर महिलाओं को मदद मिलेगी।

    Latest news Narendra modi National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-चीन के बीच सैन्य-कूटनीतिक वार्ता के बावजूद सीमा पर तनाव जारी
    Next Article धनबाद: बीजेपी विधायक और शूटर अमन सिंह के बीच जेल में झड़प, सोशल मीडिया पर चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुल्हाड़ी से का’ट कर दी पत्नी की ह’त्या, मायके जाने की जिद बना काल

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में बढ़ते सड़क हादसों पर SP सख्त, अवैध कट बंद करने समेत दिये कई निर्देश

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कड़ी सुरक्षा के बीच खत्म हुई JET 2026 परीक्षा, 434 केंद्रों पर 1.75 लाख अभ्यर्थियों ने लिखा एग्जाम

    April 26, 2026
    Latest Posts

    नो एंट्री नियम की मांग तेज, चाईबासा से रांची तक निकला जन आंदोलन

    April 26, 2026

    गिरिडीह बस स्टैंड रोड पर दो लूटकांड का खुलासा, आरोपी देवघर से गिरफ्तार

    April 26, 2026

    कुल्हाड़ी से का’ट कर दी पत्नी की ह’त्या, मायके जाने की जिद बना काल

    April 26, 2026

    झारखंड में योजनाओं पर सीएम हेमंत की सीधी नजर, रांची में बनेगा हाईटेक कंट्रोल सेंटर

    April 26, 2026

    सिमडेगा में RPF की कार्रवाई, टिकट दलाल गिरफ्तार, 35 ई-टिकट बरामद

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.