Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जाति जनगणना पर NDA को घेरा
    बिहार

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जाति जनगणना पर NDA को घेरा

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जाति जनगणना को लेकर एक बार फिर NDA पर निशाना साधा. पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि जातिगत जनगणना अब वक्त की मांग बन चुकी है और कांग्रेस इसे सामाजिक न्याय के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखती है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके लिए जातिगत जनगणना सिर्फ वोट की राजनीति का एक उपकरण है, जबकि कांग्रेस इसे सामाजिक बदलाव के रूप में देखती है.

    सुरजेवाला ने आगे कहा, “कांग्रेस का सामाजिक न्याय और जातिगत जनगणना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. भाजपा का DNA ही जातिगत जनगणना के खिलाफ है.” उन्होंने यह भी कहा कि जब आप जीवन में बदलाव की राजनीति करते हैं तो कभी उसे लागू नहीं कर पाते हैं. आतंकवाद के मुद्दे पर सुरजेवाला ने कहा, “हम सरकार के साथ हैं, लेकिन कुछ मंथन सरकार को  करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. आतंकवाद का सिर कुचलना चाहिए और पाकिस्तान को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वे कांप उठे.”

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 2011 की जातिगत जनगणना का जिक्र करते हुए बताया कि यह जनगणना एक X-ray की तरह है जो समाज की वास्तविक स्थिति को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए जातिगत जनगणना का उद्देश्य समाज में समानता और न्याय स्थापित करना है. “हमारा अगला कदम यह है कि जितनी आबादी, उतना हक के आधार पर सामाजिक न्याय और संसाधनों से परिपूर्ण करना,” उन्होंने कहा. सुरजेवाला ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को अपने जीवन का मिशन बना लिया है और 2011 में भाजपा और RSS के षड्यंत्र के चलते इसे कूड़ेदान में डाल दिया गया था. उनका आरोप था कि भाजपा और RSS का DNA ही दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के खिलाफ है.

    PM मोदी द्वारा 2011 में जातिगत जनगणना को असंभव बताने का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा, “मोदी जी ने संसद में लिखित जवाब में जातिगत जनगणना करवाने से इनकार किया था. बाद में उन्होंने कहा था कि जनगणना के साथ जाति का डेटा जमा करना प्रशासनिक तौर पर असंभव है.” सुरजेवाला ने बिहार की जातिगत जनगणना पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह आधी-अधूरी जनगणना है, लेकिन इसके बावजूद बिहार सरकार ने इसे करवाने का साहस दिखाया. कांग्रेस नेता ने अंत में यह भी कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष के कारण मोदी सरकार को झुकना पड़ा और अब जातिगत जनगणना की दिशा में कदम उठाए जाने की आवश्यकता है.

    Also Read : JMM ने जारी कर दी केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की लिस्ट… देखें

    Bjp caste census caste-based census Congress NDA patna press conference Randeep Singh Surjewala social change social justice vote politics कांग्रेस जाति जनगणना जातिगत जनगणना पटना पत्रकार वार्ता भाजपा रणदीप सिंह सुरजेवाला वोट की राजनीति सामाजिक न्याय सामाजिक बदलाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में युवक की रहस्यमय मौ’त परिजनों को ह’त्या की आशंका…
    Next Article दो कंपनी झारखंड में करेंगे निवेश, 7 कंपनी के साथ चल रही है बातचीत : अरवा राजकमल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.