Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमशेदपुर में युवक की रहस्यमय मौ’त परिजनों को ह’त्या की आशंका…
    क्राइम

    जमशेदपुर में युवक की रहस्यमय मौ’त परिजनों को ह’त्या की आशंका…

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के हबीब नगर गोलघर स्कूल निवासी 26 वर्षीय सैफ अली की मौत रहस्य का रूप ले चुकी है। 11 अप्रैल 2025 को सैफ अली अपने परिवार को यह कहकर घर से निकला था कि वह एक महिला पम्मी से शादी करने जा रहा है। परिवार ने इस शादी का विरोध किया
    लेकिन सैफ ने उनकी बात नहीं मानी और उसके बाद से वह लापता हो गया।

    परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार जुगसलाई थाना जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस की कथित उदासीनता के कारण रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसी बीच 3 मई को सैफ की बहन शब्बो को सूचना मिली कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के एक खाली क्वार्टर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। शब्बो जब बागबेड़ा थाना पहुंची और अपने भाई की तस्वीर दिखाई तो शव की पहचान सैफ अली के रूप में हुई।

    पुलिस के अनुसार शव 24 अप्रैल को बरामद हुआ था और उसकी पहचान न होने के कारण 29 अप्रैल को पार्वती बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस पर परिवार ने आपत्ति जताई है। परिजनों का कहना है कि सैफ मुस्लिम था ऐसे में उसका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से करना न केवल असंवेदनशीलता है बल्कि धार्मिक भावना का भी उल्लंघन है।

    सैफ की बहन शब्बो ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैफ की मौत करंट लगने से नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है। शब्बो का दावा है कि मामले को दबाने के लिए अनिमेष कुमार राम नामक व्यक्ति के आवेदन पर सामान्य मौत (यूडी) के तौर पर दर्ज किया गया। उन्होंने जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

    बागबेड़ा थाना के एक पुलिसकर्मी नौशाद ने बताया कि शव काफी सड़ चुका था और उसकी पहचान नहीं हो सकी। अखबारों में सूचना देने के बावजूद कोई परिजन सामने नहीं आया इसलिए नियमानुसार पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और परिजन चाहें तो एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।

    थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने भी पुष्टि की कि शव की हालत खराब थी। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से जो भी लिखित शिकायत दी जाएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल परिवार सैफ अली की मौत को लेकर न्याय की मांग कर रहा है और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। मामला अब जांच के दायरे में है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

    Also read: आगजनी के बाद लातेहार पहुंचे जोनल IG सुनील भास्कर, लिया जायजा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM ने जारी कर दी केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की लिस्ट… देखें
    Next Article कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जाति जनगणना पर NDA को घेरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.