Ranchi ( शुभेंदु पंडित ) : झारखंड कांग्रेस की ओर से 6 मई को रांची के पुराने विधानसभा मैदान धुर्वा में “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता की।
गुंजन सिंह ने कहा कि संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इसमें शामिल होंगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार 2014 से संविधान की रक्षा में नाकाम रही है और लगातार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है, जिससे देश को नुकसान हो रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहलगाम हमले के बाद की रैली पर भी निशाना साधा और कहा कि जहां पूरा देश शोक में डूबा था, वहीं प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी रैली कर रहे थे, जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की मानसिकता को दर्शाता है कि जहां 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए, वहीं प्रधानमंत्री चुनावी गणित में व्यस्त थे।
जाति जनगणना और राहुल गांधी की जीत
गुंजन सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना के फैसले को राहुल गांधी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम है कि अब केंद्र सरकार जाति जनगणना कर रही है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे महिला आरक्षण बिल को 2024 के चुनावों के बाद 2029 में लागू करने का वादा किया गया था, वैसा ही जाति जनगणना भी जुमला न बन जाए। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना से देश के पिछड़े वर्ग को समुचित विकास और सही प्रतिनिधित्व मिलेगा।
Also Read : टॉप 10 बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन रांची से धराया, करोड़ों की ठगी का है इल्जाम
Also Read : 04 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : रांची के बेकन फैक्ट्री फिर से खड़ा करने के लिए जल्द होगा MoU : मंत्री शिल्पी
Also Read : बाजार में रूककर खरीद रहे थे फल, उचक्कों ने उड़ा डाले 10 लाख के जेवर