Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 9:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»टेक्नोलॉजी»नए आईफोन में खामी! ALERT हो जायें USERS
    टेक्नोलॉजी

    नए आईफोन में खामी! ALERT हो जायें USERS

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 3, 2025Updated:May 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मैलवेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dubai : एप्पल के नए आईफोन में खामी मिलने से मैलवेयर का खतरा बढ़ गया है। मैलवेयर सॉफ्टवेयर में किसी भी कंप्यूटर या अन्य नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है। इसे यूजर्स का संवेदनशील डेटा चुराने के लिए डिजाइन किया जाता है। यह वायरस, वॉर्म, ट्रोजन, रैंसमवेयर और स्पाइवेयर के माध्यम से यूजर्स की निजता पर सेंध लगाता है।

    गल्फ न्यूज के अनुसार, न्यूयॉर्क पोस्ट ने इस पर ओलिगो सिक्योरिटी के हालिया शोध पर खबर प्रकाशित की है। इसमें कहा गया है कि नए आईफोन को बेहतरीन स्पीकर और स्मार्ट टीवी पर संगीत, फोटो और वीडियो को सहजता से स्ट्रीम करने की क्षमता से सुसज्जित किया गया है। यह सुविधा यूजर्स के लिए संभावित साइबर सुरक्षा जोखिमों की ओर इशारा करती है।खासकर जब आईफोन को सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट किया गया हो। यह एक तरह का एयरबोर्न है।

    खबर में कहा गया है कि एयरबोर्न साइबर अपराधियों को एक ही वाई-फाई नेटवर्क पर डिवाइस में घुसपैठ करने की अनुमति दे सकता है। एयरबोर्न हैकर्स को मैलवेयर के माध्यम से यूजर्स के निजी डेटा पर नजर रखने और यहां तक ​​कि वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होने पर बातचीत को सुनने की अनुमति देता है। यह वाई-फाई नेटवर्क हवाई अड्डे, कॉफी शॉप या यहां तक ​​कि यूजर्स के कार्यालय के हो सकते हैं।

    ओलिगो सिक्योरिटी के शोध में एप्पल के आईफोन में दिए गए एयरप्ले के सॉफ्टवेयर में 23 खामियां मिली हैं। इनमें से दो विशेष रूप से खतरनाक हैं।यह हमलावरों को आईफोन को हथियार बनाने और उसी स्थानीय नेटवर्क पर अन्य डिवाइस में मैलवेयर फैलाने में सक्षम बनाती हैं। शोध में चेतावनी दी गई है कि साइबर अपराधी दुर्भावनापूर्ण कोड निष्पादित करने, यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी चुराने, डिवाइस को क्रैश करने और बातचीत सुनने के लिए एयरप्ले बग का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि एप्पल ने 31 मार्च को अपने आईफोन, आईपैड, मैक और एप्पल विजिन प्रो डिवाइस के लिए सुरक्षा अपडेट जारी किए हैं, लेकिन एयरप्ले का उपयोग करने वाले थर्ड-पार्टी डिवाइस को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है। इसकी वजह यह है कि एयरप्ले को एप्पल सीधे नियंत्रित नहीं करता।

    एप्पल के प्रवक्ता ने डेलीमेलडॉटकॉम से कहा कि साइबर अपराधी इन कमियों का फायदा तभी उठा सकते हैं, जब वे उसी वाई-फाई नेटवर्क पर हों। इस टिप्पणी के बाद ओलिगो सिक्योरिटी ने अनुमान जताया है कि लाखों थर्ड-पार्टी डिवाइस असुरक्षित हैं। भले ही यूजर्स का आईफोन पूरी तरह से अपडेट हो, लेकिन उसी नेटवर्क से जुड़ा एक उपेक्षित ब्लूटूथ स्पीकर या स्मार्ट टीवी हैकर्स के लिए बैकडोर का काम कर सकता है।

    Also Read : झारखंड में ठंडे बस्ते में चला गया धर्मांतरण कानून : भाजपा

    apple Computer cybersecurity data theft digital threat flaw iPhone vulnerability iPhone सुरक्षा malware network new iPhone Privacy ransomware sensitive data software spyware technical flaw threat trojan Users Virus worm आईफोन एप्पल कंप्यूटर कंप्यूटर सुरक्षा खतरा खामी ट्रोजन डिजिटल खतरा डिजिटल सुरक्षा डेटा चोरी तकनीकी कमजोरी तकनीकी खामी नया आईफोन निजता निजता उल्लंघन नेटवर्क मैलवेयर यूजर्स रैंसमवेयर वायरस वॉर्म संवेदनशील जानकारी संवेदनशील डेटा साइबर अटैक साइबर खतरा साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर स्पाइवेयर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM चन्नी पर भाजपा का पलटवार, कहा- पाकिस्तानी सेना और आतंकियों को ऑक्सीजन सप्लाई कर रही कांग्रेस
    Next Article पलामू में क्रशर प्लांट की पोकलेन में बदमाशों ने लगाई आ’ग

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    खेल

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.