Palamu : शादी के बारात में जमकर विवाद हुआ है। बाराती और दुल्हन पक्ष ने एक-दूसरे भरपूर धो डाला। मामला भोजपुरी गाने को लेकर शुरु हुआ। मारपीट की इस घटना के बाद बारात वापस अपने गांव लौट गई थी, जबकि दूल्हा पक्ष के कुछ लोग रुक गए थे। इसके बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और भारी सुरक्षा के बीच शादी का कार्य संपन्न हुआ है। पूरी घटना पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की है। पाटन के थाना प्रभारी लालजी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई है। दोनों पक्षों से लिखित आवेदन मांगा गया है।
क्या है मामला
पलामू के बिहार से सटे हुए हरिहरगंज के सीमावर्ती इलाके से बारात पलामू के पाटन के इलाके में पहुंची थी। बारात में आर्केस्ट्रा की भी व्यवस्था रखी गई थी आर्केस्ट्रा में भोजपुरी गाने को लेकर शुरुआत में विवाद हुआ था। दूल्हा पक्ष के लोग भोजपुरी गाने के पक्ष में नहीं थे जबकि दुल्हन पक्ष की कुछ लोग भोजपुरी गाना बजाना चाहते थे। धीरे-धीरे यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गई और दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पाटन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाया। मारपीट की घटना के बाद बाराती पक्ष के लोग वापस गांव लौट गए थे। वहीं, दूसरी ओर काफी मान मनव्वल के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष शादी के लिए राजी हुए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष की शादी हुई और विदाई के कार्यक्रम तक पुलिस मौके पर मौजूद रही।
Also Read : विनय सिंह हत्याकांड: करणी सेना ने सरकार को दी अंतिम चेतावनी
Also Read : ठेकेदार बने मजदूरों के भाग्यविधाता : MLA सरयू राय
Also Read : बेकाबू पिकअप ने पांच को रौंदा, एक की मौ’त, भीड़ ने लगाई वाहन में आग
Also Read : ‘Modi bro… Meri Ammi ko shikaayat lagao gay?’, इंस्टाग्राम बैन पर पाक एक्टर का कमेंट वायरल