Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सिंधु जल संधि को खत्म करने के फैसले के बाद पाकिस्तान के पीएम का बड़ा बयान…
    देश

    सिंधु जल संधि को खत्म करने के फैसले के बाद पाकिस्तान के पीएम का बड़ा बयान…

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जो वाटर स्ट्राइक किया है, उससे पाकिस्तान बिलबिला उठा है। पहले से दाने-दाने को मुंहताज पाकिस्तान को अब प्यासा मरने का डर सताने लगा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है और कहा कि पाकिस्तान के पानी को रोकने की जुर्रत ना करे भारत, अगर भारत ने पानी रोका तो पाकिस्तान की सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।”

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को खत्म करने का ऐलान एक बड़ा फैसला है, जिस वजह से ये लोग बौखलाया हुआ है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि, किसी को भी इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तान 240 मिलियन लोगों का देश है और हम अपने बहादुर सशस्त्र बलों के पीछे हैं…सबको यह संदेश ज़ोरदार और साफ होना चाहिए। शांति हमारी प्राथमिकता है. हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे।

    सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून-बिलावल भुट्टो

    इससे पहले सखर में सिंधु नदी के किनारे एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो ने कहा, सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा। मैं सिंधु दरिया के पास खड़े होकर साफ कहना चाहता हूं कि सिंधु नदी हमारी थी, है और हमारी ही रहेगी। या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनना चाहता है।”

    दुश्मन की नजरें हमारे पानी पर है

    सिंधु नदी को पूरे पाकिस्तान की सांझी विरासत बताते हुए बिलावल ने कहा, हमारा हर पाकिस्तानी सिंधु का पैग़ाम लेकर दुनिया को बताएगा कि दरिया पर डाका हमें मंज़ूर नहीं। अब दुश्मन की नजरें हमारे पानी पर हैं और पूरे मुल्क को मिलकर इसका जवाब देना होगा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोगुने दाम पर बिक रहे हवाई टिकट
    Next Article A.R. Rehman पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.