Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 12:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»RBI ने 0.25 फीसदी घटाया रेपो रेट, लोन की ब्याज दर हो सकती है सस्ती!
    ट्रेंडिंग

    RBI ने 0.25 फीसदी घटाया रेपो रेट, लोन की ब्याज दर हो सकती है सस्ती!

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेपो रेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जो पहले 6.25 फीसदी था। RBI ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। रिजर्व बैंक के इस फैसले से आने वाले दिनों में लोन की ब्याज दर सस्ती हो सकती है। इससे ईएमआई भी घटेगी।

    RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को नए वित्त वर्ष 2025-26 की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। ल्होत्रा ने कहा, ‘मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से नीतिगत दर रेपो रेट को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी घटाकर 6 फीसदी करने के लिए मतदान किया।

    उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने आम सहमति से रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाकर छह फीसदी करने का निर्णय किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ रही है। आर्थिक वृद्धि में सुधार जारी है। मल्‍होत्रा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत अमेरिकी शुल्क के साथ वैश्विक अनिश्चितता के साथ हुई है, RBI की स्थिति पर नजर है।

    मौद्रिक नीति समिति क्‍या है

    आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति में 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 सदस्‍य रिजर्व बैंक के होते हैं, जबकि बाकी 3 सदस्‍य केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। छह सदस्‍यीय इस समिति को मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मौद्रिक पॉलिसी बनाने के अलावा प्रमुख नीतिगत ब्याज दरें निर्धारित करने का काम सौंपा गया है। ये बैठक आमतौर पर प्रत्‍येक दो महीने में होती है।

    क्या होता है रेपो रेट

    रेपो रेट वह नीतिगत ब्याज दर होता है जिस पर भारत के बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से पैसे उधार लेते हैं। RBI जब इस दर को कम करता है, तो बैंक भी कम ब्याज दरों पर ग्राहकों को लोन दे सकते हैं। इसका मतलब है कि लोन लेने वाले लोगों को कम ब्याज देना होगा। अगर रेपो रेट कम होती है तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर ब्याज दरें कम हो जाएंगी। इसके साथ ही कारोबारियों के लिए लोन लेना भी आसान हो जाएगा।

    वर्तमान में एमपीसी के सदस्‍य

    रिजर्व बैंक के वर्तमान में छह सदस्‍य हैं। इनमें RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा, केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजीव रंजन, रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव, डॉ. नागेश कुमार, डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव, औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान, नई दिल्ली के सौगता भट्टाचार्य, अर्थशास्त्री प्रोफेसर राम सिंह, डायरेक्टर, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय हैं।

    उल्‍लेखनीय है कि RBI ने इससे पहले इस साल फरवरी में मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती कर 6.25 फीसदी कर दिया था। यह मई, 2020 के बाद पहली कटौती और ढाई साल के बाद पहला संशोधन था। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा की बैठक आमतौर पर हर दो महीने में होती है। इस वित्तीय वर्ष में कुल 6 बैठकें होंगी। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 RBI के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।

    Also Read : GT vs RR : अहमदाबाद में होगा गुजरात और राजस्थान का रोमांचक मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट

    0.25 percent cut 0.25 फीसदी की कटौती 6.5 percent 6.5 फीसदी 6.7 percent 6.7 फीसदी cheaper interest rates economic growth rate EMI financial year 2025-26 loan interest rate RBI reduction in interest rates Repo Rate Reserve Bank decision Reserve Bank of India आर्थिक वृद्धि दर ब्याज दर में कमी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रिजर्व बैंक का फैसला रेपो रेट लोन की ब्याज दर वित्त वर्ष 2025-26 सस्ती ब्याज दर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने जारी किया नया टाइम टेबल, इन शहरों के लिए 3 फ्लाइटें बंद
    Next Article नर्सिंग होम में भीषण आ’ग, 20 लोगों की खौफनाक मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    पेड़ की डाल गिरने से बाइक सवार की मौ’त, माता-पिता जख्मी

    October 30, 2025
    देश

    सऊदी अरब जाना अब और आसान, लॉन्च हुआ नया KSA ई-वीजा प्लेटफॉर्म

    October 30, 2025
    कारोबार

    कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    October 30, 2025
    Latest Posts

    हर उम्र के लिए जरूरी है दूध, कितना और कब पियें… जानें

    October 30, 2025

    गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व : गिरिडीह में बड़े धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी

    October 30, 2025

    बिहार विस चुनाव 2025 : NDA आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र

    October 30, 2025

    मंदिर पहुंचते ही खुल गई फर्जी IPS अधिकारी की पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    October 30, 2025

    शराब घोटाला : ACB आज फिर मनोज कुमार से करेगी पूछताछ

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.