Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»Tahira Kashyap पर फिर टूटा दुखों का पहाड़…
    मनोरंजन

    Tahira Kashyap पर फिर टूटा दुखों का पहाड़…

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2025Updated:April 7, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्म मेकर ताहिरा कश्यप अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। ताहिरा कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात करने से कभी नहीं चूकी हैं। कैंसर से जूझने और उससे जंग जीतने के बार में ताहिरा हमेशा ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर के लोगों को जागरूक करती रही हैं। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने वाली ताहिरा कश्यप एक बार फिर इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं। ब्रेस्ट कैंसर से पहले जूझ चुकी ताहिरा ने बताया कि उन्हें दोबारा ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और वो इससे उभरने की कोशिश में लगी हुई हैं। सोमवार को इंस्टाग्राम पर ताहिरा ने एक नोट लिखकर कैंसर से दोबारा जूझने की बात दुनिया के सामने उजागर की है। गौर करने वाली बात है कि आज ही वर्ल्ड हेल्थ डे भी है।

    ताहिरा ने जाहिर की दिल की बात

    उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा था, ‘सात साल की खुजली या नियमित जांच की शक्ति- यह एक दृष्टिकोण है, मैं बाद वाले के साथ जाना चाहती थी और उन सभी के लिए यही सुझाव देना चाहती थी जिन्हें नियमित मैमोग्राम करवाने की आवश्यकता है। मेरे लिए दूसरा दौर…मुझे फिर हो गया है।’ ताहिरा ने पोस्ट के साथ एक लंबा कैप्शन दिया, ‘जब जीवन आपको नींबू देता है, तो नींबू पानी बनाइए। कई ​​जीवन बहुत उदार हो जाता है और यही नीबू जिंदगी आप पर फिर से फेंकती है तो आप अपने पसंदीदा काला खट्टा में इसे शांति से निचोड़ लेते हैं और नेक इरादे के साथ इसे पीते हैं। क्योंकि एक तो यह एक बेहतर पेय है और दूसरा आप जानते हैं कि आप एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।’ इसी नोट के अंत में उन्होंने लिखा, ‘नियमित जांच-मैमोग्राम इसे कहने से नहीं कतराते ब्रेस्ट कैंसर एक और बार चलो चलते हैं। विडंबना यह है कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। आइए हम अपनी देखभाल करने की क्षमता में जो कुछ भी कर सकते हैं, करें। पूरी तरह से आभार।’

    इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस उनके लिए फिक्र जाहिर की और लिखा कि वो जल्द ठीक हो जाएं। कई फैंस ने उनके लिए प्राथनाएं भी कीं। उनके देवर अपारशक्ति खुराना ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, ‘बिग टाइट हग भाभी, हमें यकीन है कि आप इससे भी उभर जाएंगी।’ वहीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने लिखा, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं। मुझे पता है ये पार कर लोगी और जीतकर वापस आओगी।’ मिमि माथुर ने लिखा, ‘तुम दूसरा राउंड भी जीतोगी ताहिरा। अपने रास्ते पर अडिग रहो। चलती रहो।’ इस तरह के कमेंट से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है।

    ताहिरा कैंसर के बारे में करती रहती हैं बात

    ताहिरा को 2018 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्ट्रॉन्ग मैसेज साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने बाल्ड हेड वाली तस्वीर साझा की, जो कीमोथेरेपी के प्रभाव के बाद की थी। उन्होंने अपने उपचार की यात्रा के दौरान कैद किए गए कई पल भी पोस्ट किए। ताहिरा ने हाल ही में कैंसर से लड़ने की चुनौतियों के बारे में बात की। एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘कैंसर एक ऐसी यात्रा है जो आपकी ताकत, लचीलापन और विश्वास का परीक्षण करती है। हालांकि प्रारंभिक निदान और किफायती उपचार जीवित रहने की कुंजी है और ऐसी सरकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद, लाखों लोग अब बेहतर भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं। आइए एक-दूसरे का समर्थन करना जारी रखें और स्तन कैंसर का जल्द पता लगाने के बारे में जागरूकता बढ़ाएं क्योंकि एक साथ, हम कैंसर को हरा सकते हैं।’

    Also read: कौन है बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस? कृति सनोन भी नहीं है टक्कर में… 

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री के भाई के ठिकानों पर ED की छापेमारी
    Next Article तेजस्वी यादव 9 अप्रैल को करेंगे अस्पताल का उद्घाटन, मुफ्त होगा इलाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.