Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»कौन है बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस? कृति सनोन भी नहीं है टक्कर में… 
    मनोरंजन

    कौन है बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस? कृति सनोन भी नहीं है टक्कर में… 

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2025Updated:April 1, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण, कृति सनोन और सुष्मिता सेन जैसी कई लंबी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी हाइट के चलते कई मेल एक्टर तो इनके साथ काम करने से भी कतराते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की सबसे लंबी अभिनेत्री कौन है?

    फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो हाइट में कई एक्टर्स से भी लंबी हैं। बॉलीवुड में जब भी लंबी एक्ट्रेसेस की बात होती है तो दीपिका पादुकोण, सुष्मिता सेन, सोनम कपूर, कृति सेनन और रकुल प्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों का नाम सबसे पहले आता है। ये अभिनेत्रियां अपनी लंबी कद-काठी के लिए खासी मशहूर हैं। इसके चलते कई बार एक्टर्स को इनके साथ काम करते वक्त हाइट के लिए हील वाले जूते, स्टूल या कुर्सी का इस्तेमाल करना पड़ता है, ताकि वह इनकी हाइट मैच कर सकें। लेकिन, क्या आप बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं। इन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज भी अपने नाम किया था।

    ये है बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस

    ये अभिनेत्री दीपिका, कैटरीना, सोनम और अन्य अभिनेत्रियों से भी लंबी है। हम बात कर रहे हैं युक्ता मुखी की, जिनकी लंबाई 5.11 इंच है। बात करें सुष्मिता सेन की लंबाई की तो वह 5 फुट 9 इंच बताई जाती हैं और दीपिका की हाइट भी इतनी ही है। वहीं कृति सेनन की हाइट की बात करें तो अभिनेत्री की लंबाई 5 फुट 10 इंच है। जबकि, युक्ता की लंबाई 5 फुट 11 इंच है। हालांकि, अपनी इसी हाइट के चलते उन्हें कई फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा।

    कौन हैं युक्ता मुखी?

    युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया और ऐसा करने वाली वह चौथी भारतीय बनीं। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, युक्ता ने मिस वर्ल्ड बनने से पहले ‘गुलाबो’ नाम की एक सी ग्रेड फिल्म साइन की थी, लेकिन उन्होंने आधी फिल्म शूट करने के बाद बीच में ही उसे छोड़ दिया, क्योंकि वे तब बड़ा नाम बन चुकी थीं। इस खिताब को अपने नाम करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया का रुख किया और 2002 में ‘प्यासा’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। ए मुथी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आफताब शिवदासानी और जुल्फी सैयद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फिल्म के बाद भी उन्होंने कुछ फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।

    2008 में शादी और 2013 में तलाक

    2008 में युक्ता मुखी प्रिंस तुली से शादी के बंधन में बंध गईं, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और 2013 में उनका तलाक हो गया। युक्ता ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी थी। कभी ग्लैमर की दुनिया पर राज करने वाली युक्ता अब बड़े पर्दे से पूरी तरह ओझल हो चुकी हैं और अब सामाजिक कार्यों और आध्यात्म से जुड़ी हैं। एक्टर ने एक्टिंग छोड़ दी है और मीडिया का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित करने से बचती हैं।

    Also read: महाकुंभ में वायरल Girl मोनालिसा को बॉलीवुड से ऑफर

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल वाली गाड़िया? केंद्रीय मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात… 
    Next Article डायन के संदेह में दादी की ह’त्या, पोते गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.