Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में हाई अलर्ट जारी
    ट्रेंडिंग

    वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में हाई अलर्ट जारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसएसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : वक्फ संशोधन विधेयक को बुधवार लोकसभा से पारित कर दिया गया। गुरुवार को राज्यसभा में इसे पेश किए जाने के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को सचेत किया है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर सतर्कता बरतने को कहा है।

    दरअसल, वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में विवाद गहरा गया है। बिहार में भी इस बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताया है और इस बिल को मुसलमान विरोधी बता रहे हैं। लोकसभा में बिल पास होने के बाद आज राज्यसभा में केंद्र सरकार ने बिल को पेश किया है, जिसपर सदन में चर्चा जारी है। इसी बीच बिहार में इस बिल को लेकर पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

    पुलिस मुख्यालय के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने बिहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उन्होंने सभी जोन के आईजी, डीआईजी से लेकर एसएसपी और एसपी के साथ रेल एसपी को अलर्ट भेजा है। किसी भी हाल में राज्य की शांति व्यवस्था ना बिगड़े इसका पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। एडीज लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने कहा है कि अगर कहीं कोई कानून के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल उचित कानूनी कारवाई की जाए।

    बिहार में मुस्लिम आबादी 17.70 प्रतिशत

    बिहार सरकार ने जातिगत सर्वे के आंकड़े अक्टूबर- 2023 में जारी किए थे। सर्वे के मुताबिक़ बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ है। इसमें 81.99 प्रतिशत हिन्दू और 17.70 प्रतिशत मुसलमान हैं। कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और दरभंगा पांच ऐसे जिले हैं जो सर्वाधिक मुस्लिम बाहुल हैं। ऐसे में इन जिलों के साथ ही पूरे राज्य में कहीं भी कानून-व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी ना आए इसे लेकर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

    Also Read : विपक्ष के विरोध के बावजूद लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास, अब राज्यसभा में होगी असली परीक्षा

    ADG Law and Order alert Bihar Bihar Police Headquarters districts High Alert Lok Sabha Pankaj Darad passed Rajya Sabha SPs SSPs Thursday Vigilance Waqf Amendment Bill अलर्ट उच्च सतर्कता एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एसएसपी एसपी गुरुवार जिले पंकज दरद पारित बिहार बिहार पुलिस मुख्यालय राज्यसभा लोकसभा वक्फ (संशोधन) विधेयक सतर्कता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी का पोल खोल दिया था… इसी शक में मा’रा गया भूपल साहू
    Next Article करीम पर फायरिंग करने का आरोपी इमरान धराया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.