Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»महात्मा गांधी सेतु पर भीषण ट्रक हादसा, एक की मौ’त
    देश

    महात्मा गांधी सेतु पर भीषण ट्रक हादसा, एक की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार सुबह हुए एक भीषण ट्रक हादसे ने उत्तर बिहार को जोड़ने वाली इस प्रमुख सड़क पर यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है. यह हादसा इतना गंभीर था कि एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और देखते ही देखते सेतु पर लंबा जाम लग गया. हजारों वाहन सवार चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे हुए हैं, जिससे यात्री परेशान हैं.

    घटना वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर दो के पास की है. बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने बेकाबू होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी. ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मोहम्मद सलीम के पुत्र मोहम्मद वसीम के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में राहगीर जमा हो गए और उन्होंने घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बॉडी को ट्रक से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    राहगीरों का कहना है कि ट्रक चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से टकरा गया. हादसे के बाद से महात्मा गांधी सेतु पर जाम की स्थिति बन गई, जो बुधवार सुबह से जारी है. पटना और वैशाली की पुलिस इस जाम को हल करने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है.

    गंगा ब्रिज थाना के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया, “सड़क हादसे में चालक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हम जाम हटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.” हालांकि, जाम की स्थिति में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है और यातायात को सुचारू बनाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. लोग चिलचिलाती धूप में घंटों फंसे हुए हैं और स्थिति दिनभर बिगड़ती जा रही है.

    Also Read : चैत्री छठ महापर्व का खरना आज, इसके बाद होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    bridge Driver Death long traffic jam Mahatma Gandhi Setu major road North Bihar passengers stranded Scorching Heat traffic disruption truck accident उत्तर बिहार चालक की मौत चिलचिलाती धूप ट्रक हादसा प्रमुख सड़क महात्मा गांधी सेतु यातायात प्रभावित यात्री परेशान लंबा जाम सेतु
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचैत्री छठ महापर्व का खरना आज, इसके बाद होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    Next Article RJD सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबीयत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.