Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पूजा शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    झारखंड

    रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पूजा शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंदिर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में चैती नवरात्र की शुरुआत हो गई है। रविवार यानि आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार दर्शन के लिए लग गई। नवरात्रि में माता छिन्नमस्तिका का दर्शन और पूजन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन के जरिये तैयारियां की गई है। मंदिर को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भी व्यवस्था की गई है। माता का भोग प्रसाद भी श्रद्धालुओं को मिलेगा। झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालु रजरप्पा मंदिर आते हैं और मां की आराधना करते हैं।

    अमावस्या से ही लगने लगी है श्रद्धालुओं की भीड़

    चैती नवरात्रा में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा रजरप्पा मंदिर में होती है सिद्ध पीठ होने की वजह से श्रद्धालु अमावस्या के दिन भी होने वाले विशेष पूजन में शामिल होते हैं। नवरात्र से एक दिन पहले ही श्रद्धालु रजरप्पा पहुंचते है। अमावस्या के दिन आयोजित होने वाले विशेष पूजन संध्या आरती में लोगों ने हिस्सा लिया पुजारी सुभाशीष पांडा ने बताया कि इस चैत्र नवरात्रि में मां हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। जिसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मां के पूजन से लोगों की मनोकामना पूर्ण होगी।

    रजरप्पा मंदिर और पार्किंग में भी होगी सुरक्षा की व्यवस्था

    रजरप्पा आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा करने में परेशानी नहीं हो इसके लिए मंदिर न्यास समिति ने पूरी व्यवस्था की है। लेकिन श्रद्धालुओं को पूरी सुरक्षा मिले इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। मंदिर प्रांगण बाहरी क्षेत्र और यहां तक की पार्किंग में भी पुलिस मौजूद रहेगी।

    रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि मंदिर के पास पुलिस की व्यवस्था तो है ही, रजरप्पा थाने को भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे रहने का विशेष निर्देश दिया गया है। नवरात्र में वीआईपी मूवमेंट भी होता है, इसका भी ख्याल रखा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के चारों तरफ शेड लगाए गए हैं, ताकि भक्तों को चिलचिलाती धूप में भी किसी प्रकार की परेशानी न हो। दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है। सभी हवन कुंडों की सफाई की गई है ताकि यहां आने वाले भक्त और श्रद्धालु पूजा हवन कर सकें।

    रजरप्पा में चार नवरात्रों में होती है मां की आराधना

    मंदिर के पुजारी सुभाशीष पांडा ने बताया कि रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में पूरे वर्ष में चार नवरात्रों में मां की आराधना की जाती है। इसमें दो नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के रूप में जाना जाता है। शारदीय और चैत्र नवरात्रि में भव्य रूप से पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर मां की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस बार माता दुर्गा का आगमन गज यानी हाथी पर हो रहा है। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है और लोगों के घरों में सुख-समृद्धि आएगी।

    Also Read : माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 टन अवैध कोयला जब्त

    attractive decorations Bihar Chaitra Navratri Chhattisgarh Darshan devotees District Administration jharkhand Odisha Prasad preparations Ranjappa Maa Chhinnamasta Temple Siddh Peeth Temple Trust Committee Uttar Pradesh West Bengal Wishes worship आकर्षक सजावट आराधना उत्तर प्रदेश ओड़िशा चैती नवरात्र छत्तीसगढ़ जिला प्रशासन झारखंड तैयारियां दर्शन पश्चिम बंगाल पूजन बिहार भोग प्रसाद मंदिर न्यास समिति मनोकामना रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर श्रद्धालु सिद्ध पीठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRR Vs CSK के बीच मुकाबला आज, जानें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड आंकड़े
    Next Article चैत्र नवरात्रि के मौके पर राष्ट्रपति और PM ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.