Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»RR Vs CSK के बीच मुकाबला आज, जानें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड आंकड़े
    खेल-सिनेमा

    RR Vs CSK के बीच मुकाबला आज, जानें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड आंकड़े

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CSK
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का 11वां मुकाबला रविवार, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही हैं. राजस्थान रॉयल्य (Rajasthan Royals) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार मिली, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. RR ने इस साल अब तक जीत का खाता नहीं खोला है और अंक तालिका में आखिरी पायदन पर मौजूद है. ऐसे में टीम को जीत की तलाश है. वहीं CSK को 1 जीत मिल चुकी है. हालांकि पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थान रॉयल्य की कप्तानी रियान पराग के हाथों में हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर है.

    पिच रिपोर्ट

    बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अनुकूल मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स लगाने का भरपूर मौका मिलता है. हालांकि, पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का चुनाव कर सकती है. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना भी आसान होता है, और अब तक खेले गए 5 IPL मैचों में पहले बैटिंग करते हुए 2 मैच जीते गए हैं, जबकि बाद में बैटिंग करते हुए भी 2 मैच जीते गए हैं.

    गुवाहाटी IPL आंकड़े :

    • कुल खेले गए मैच : 5
    • पहले बैटिंग करते हुए जीते : 2
    • बाद में बैटिंग करते हुए जीते : 2
    • टॉस जीतकर जीते गए मैच : 1
    • टॉस हारकर जीते गए मैच : 3
    • बेनतीजा मैच : 1

    CSK vs RR हेड-टू-हेड

    अब तक कुल 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैच जीतने में सफलता पाई है.

    संभावित प्लेइंग-11

    राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.

    चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद.

    मैच का महत्व

    RR अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि CSK इस मैच को जीतकर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी. गुवाहाटी के इस मैदान पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, जिसमें दोनों टीमें जीत के लिए कड़ी टक्कर देंगी.

    Also Read : DC vs SRH मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट

    CSK IPL IPL2025 RR RR Vs CSK गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 टन अवैध कोयला जब्त
    Next Article रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पूजा शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.