Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»DC vs SRH मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट
    खेल-सिनेमा

    DC vs SRH मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SRH
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL के 18वें सीजन का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल के हाथों में है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस होंगे. दोनों ही टीमों के आक्रामक बल्लेबाजों के बीच इस मुकाबले में रोमांच की उम्मीद जताई जा रही है, जहां गेंदबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां होंगी.

    पिच रिपोर्ट

    विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच पर अभी तक इस सीजन का एक ही मुकाबला खेला गया है, जिसमें बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई खास परेशानी नहीं आई. इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती, लेकिन खेल के बाद के हिस्से में स्पिनरों के लिए थोड़ी मदद देखने को मिल सकती है. टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान रहता है.

    ट्रेविस हेड और कुलदीप यादव पर रहेगी नजरें

    इस मैच में SRH के लिए ट्रेविस हेड का प्रदर्शन अहम रहेगा. हेड ने पहले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है, जहां उन्होंने 57 के औसत से 114 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 193.22 रहा है. विशाखापट्टनम की पिच पर हेड का बल्ला और तेज चल सकता है, जो दिल्ली के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. वहीं, DC के लिए कुलदीप यादव का प्रदर्शन बेहद महत्वपूर्ण होगा. यदि कुलदीप विकेट चटकाते हैं, तो यह SRH के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में मुश्किल पैदा कर सकता है, जैसा कि उन्होंने पिछले मैच में 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे.

    कौन जीत सकता है मुकाबला?

    इस मुकाबले में विजेता का अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन आंकड़ों के हिसाब से हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. अगर SRH के बल्लेबाज अपने रंग में रहते हैं, तो दिल्ली के लिए जीत हासिल करना कठिन हो सकता है. हालांकि क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है, और कोई भी टीम इस खेल में चमत्कारी प्रदर्शन कर सकती है, जिससे परिणाम बदल सकते हैं.

    संभावित प्लेइंग 11

    दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार.

    सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी.

    Also Read : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के खिलाफ रांची में FIR दर्ज

    DC vs SRH IPL IPL 2025 विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस से बाबूलाल मरांडी का सवाल – अनुज कन्नौजिया को किसने दी पनाह?
    Next Article माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 टन अवैध कोयला जब्त

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.