Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 1:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»श्री श्री काली मंदिर ट्रस्ट और मिशन अस्पताल का ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की अनूठी पहल
    जामताड़ा

    श्री श्री काली मंदिर ट्रस्ट और मिशन अस्पताल का ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की अनूठी पहल

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMarch 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : शहर के आशीर्वाद मैरिज हॉल में श्री श्री काली मंदिर सेवा ट्रस्ट और मिशन अस्पताल, दुर्गापुर के संयुक्त प्रयास से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मिशन अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, जो समय पर सही चिकित्सा सुविधा नहीं प्राप्त कर पाते। मिशन अस्पताल के डायरेक्टर, डॉ. पार्थो पॉल ने कहा हमारा लक्ष्य उन लोगों तक पहुंचना है, जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं जा सकते। सही समय पर सही डॉक्टर से इलाज करवाना हर व्यक्ति का अधिकार है। इसी उद्देश्य से हम इस तरह के शिविरों का आयोजन करते हैं।शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उपचार भी किया गया। जिन मरीजों को विशेष इलाज की आवश्यकता थी, उन्हें उचित संस्थानों में रेफर किया गया ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके। कार्डियोलॉजिस्ट विभाग के विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली और आनुवंशिक कारणों से कम उम्र में हार्ट की समस्याएं बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को समय पर जांच करवाने और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराने की सलाह दी।

    इस शिविर के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य जांच की गई, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी और जागरूकता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होता है क्योंकि इससे उन जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा, जो आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से समय पर इलाज नहीं करवा पाते। सरकार और समाज को मिलकर ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

     

    इस शिविर के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य जांच की गई, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ बनाते हैं. मिशन अस्पताल का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी और सुलभ बनाने की दिशा में सराहनीय कदम हैँ.शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस आयोजन के दौरान शहीद राजीव कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। यह शिविर उनके सम्मान में आयोजित किया गया था। मिशन अस्पताल का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भविष्य में भी इस तरह के शिविर अन्य स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के सफल संचालन में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप सरकार, पिंटू भट्टाचार्य, अरविंद सरकार, निमाई राउत, नयन भट्टाचार्य, देबू सरकार, ध्रुव नारायण सरकार, पंडित रामानंद पांडे, अरूप मित्रा, चंचल भंडारी, संजय परशुरामका, भूपेश गुप्ता, जीतू सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

    Also read: Jamtara Weather : गर्मी और उमस ने किया बेहाल, बढ़ी परेशानी

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक साथ जलकर राख हो गयी कई बसें
    Next Article जामताड़ा में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, सैकड़ों रोजेदार हुए शामिल

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.