Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»BIHAR 12TH RESULT 2025 : तीनों STREAM में लड़कियों का जलजला
    ट्रेंडिंग

    BIHAR 12TH RESULT 2025 : तीनों STREAM में लड़कियों का जलजला

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2025Updated:March 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तीनों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2025 के 12वीं इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस रिजल्ट की घोषणा की. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहे. बता दें कि इस साल परीक्षा में कुल 12.92 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 6,50,466 छात्र और 6,41,847 छात्राएं थीं. 12वीं की परीक्षा में कुल 86.50 % छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जिनमें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों में अच्छे परिणाम आए हैं.

    तीनों में टॉपर्स बनीं लड़कियां

    इस वर्ष के रिजल्ट में एक और खास बात रही कि तीनों संकायों में टॉपर्स लड़कियां बनीं. साइंस में पश्चिम चंपारण के बेतिया की छात्रा प्रिया जायसवाल ने 96.8 % अंक यानी 484 अंक प्राप्त कर बिहार टॉप किया. वहीं, कॉमर्स में वैशाली के हाजीपुर स्थित जेएल कॉलेज की छात्रा रौशनी कुमारी ने 95 % अंक यानी 475 अंक हासिल किए. आर्ट्स में अंकिता कुमारी ने 94.6 % अंक प्राप्त कर टॉप किया.

    इस साल बिहार बोर्ड टॉपर्स को देंगे दोगुना इनाम

    1ST RANK : छात्र को 2 लाख रुपये, लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल मिलेगा. पहले यह इनाम 1 लाख रुपये था.

    2ND RANK :  छात्र को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 75,000 रुपये थे.

    3RD RANK : छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 50,000 रुपये थे.

    4TH-10TH RANK :  छात्रों को 30,000 रुपये मिलेंगे.

    बता दें कि बिहार बोर्ड की यह परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी और 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा में कुल 11,07,213 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 1,72,869 विद्यार्थी असफल हुए. विद्यार्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. बिहार बोर्ड ने पिछले छह सालों से इंटरमीडिएट रिजल्ट सबसे पहले जारी करने का रिकॉर्ड बना रखा है.

    Also Read : झारखंड विस : निजी कंपनियों में 75 % आरक्षण के मुद्दे पर MLA जयराम महतो ने सरकार को घेरा

    12th Intermediate 12वीं इंटरमीडिएट 2025 Additional Chief Secretary Anand Kishore Bihar Bihar Board Bihar School Examination Board BSEB Chairman Education Department Education Minister Johar Live johar live news Latest news Result S. Siddharth Sunil Kumar Today's News अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर एस सिद्धार्थ बिहार बिहार बोर्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति रिजल्ट शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग सुनील कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में भीषण सड़क हादसा,बाइक टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल… 
    Next Article प्राइवेट स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन का मामला दूसरे दिन भी उठा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.