Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»16वें वित्त आयोग की बैठक में CM बोले- राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल
    बिहार

    16वें वित्त आयोग की बैठक में CM बोले- राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2025Updated:March 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : CM नीतीश ने आज पटना स्थित CM सचिवालय के ‘संवाद’ में आयोजित 16वें वित्त आयोग की बैठक में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और अन्य सदस्यों का स्वागत किया. CM ने कहा कि बिहार में 16वें वित्त आयोग का आना गर्व की बात है, और उन्होंने इस अवसर पर डॉ. पनगढ़िया की नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में भूमिका को भी रेखांकित किया. जिससे वे बिहार की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं.

    16वें वित्त आयोग की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar ने कहा की राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों, पुल-पुलियों तथा एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया गया है। साथ ही हर घर बिजली सुनिश्चित की गयी है। स्थानीय निकायों के सशक्तिकरण हेतु कई कार्य किये गये हैं।@samrat4bjp… pic.twitter.com/qbeQ3PM33b

    — IPRD Bihar (@IPRDBihar) March 20, 2025

    CM ने अपने संबोधन में बताया कि बिहार सरकार ने 2005 से लगातार कानून व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में काम किया है. पहले जहां लोग रात में बाहर निकलने में डरते थे, अब राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल है. उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की कई योजनाओं, जैसे पोशाक योजना और साइकिल योजना का भी उल्लेख किया. जिनसे राज्य के विकास को गति मिली है. इसके अलावा, अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवा की व्यवस्था की गई है.

    CM

    बिहार को केंद्र सरकार का सहयोग

    CM ने राज्य की आधारभूत संरचना में सुधार पर भी जोर दिया और बताया कि बिहार में सड़कों, पुलों और एलिवेटेड रोड का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ है. हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य भी अब पूरा हो चुका है. उन्होंने पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय की भी सराहना की. ‘जीविका’ परियोजना की सफलता का उल्लेख करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 10 लाख 61 हजार स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 1 करोड़ 31 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी 34 हजार समूह काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से बिहार को लगातार सहयोग मिल रहा है, और इस वर्ष के केंद्रीय बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना, नए हवाई अड्डों का विकास और कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है.

    बैठक के दौरान CM ने 16वें वित्त आयोग को बिहार की आवश्यकताओं से संबंधित एक मेमोरेंडम भी सौंपा और विश्वास जताया कि आयोग बिहार की जरूरतों पर गंभीरता से विचार करेगा. इस मौके पर उप CM सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

    Also Read : 22 मार्च को रांची में चक्का जाम का ऐलान, इन्हें मिलेगी छूट

    16th Finance Commission 16वें वित्त आयोग Bihar Chancellor CM Nitish CM Secretariat CM नीतीश CM सचिवालय Commission Chairman Dr. Arvind Panagariya economic conditions meeting Nalanda University patna Samvad Social Welcome आयोग अध्यक्ष आर्थिक परिस्थितियाँ कुलाधिपति डॉ. अरविंद पनगढ़िया नालंदा विश्वविद्यालय पटना बिहार बैठक संवाद सामाजिक स्वागत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article22 मार्च को रांची में चक्का जाम का ऐलान, इन्हें मिलेगी छूट
    Next Article दुकान खोलने जा रहे जमशेद के साथ यह क्या हो गया…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.